8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकानदार की आंखों के सामने से लड़की चुरा ले गई मोबाइल, देखिए वीडियो

ग्राहक बनकर आईं और मोबाइल फोन चुराकर रफ्फूचक्कर हो गईं।

2 min read
Google source verification
CCTV Footage Of Girl Stolen Mobile Phone

CCTV Footage Of Girl Stolen Mobile Phone

मैनपुरी। शहर की एक मोबाइल शॉप पर ग्राहक बनकर आईं तीन लड़कियों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। लड़कियों ने दुकानदार की आंखों के सामने से मोबाइल फोन चोरी कर लिया और उसको भनक तक नहीं हुई। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो दुकानदार के होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

युवती ने बड़ी सफाई से मोबाइल चुराया
यह मामला थाना कोतवली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान का है। दुकान में मोबाइल फोन खरीदने के लिए आईं तीन युवतियां में से एक युवती ने मोबाइल चोरी की घटना को बड़ी सफाई से अंजाम दिया। जिसके बाद वे तीनों चुपचाप दुकान से चली गयीं। हैरान करने वाली बात यह है कि दुकानदार की आंखों के सामने से मोबाइल फोन चोरी हो गया, फिर भी उसको खबर तक नहीं हुई।

सीसीटीवी में चोरी का वारदात कैद
दुकानदार को मोबाइल चोरी होने का पता तब चला, जब उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज देखकर उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में तीनों लड़कियां दुकान में घुसते दिखाई देती हैं। दुकानदार उनको कई मोबाइल फोन दिखाता है। जैसे ही दुकान मालिक ने एक और मोबाइल दिखाने के लिए पीछे मुड़ कर देखता है वैसे ही एक युवती ने मोबाइल फोन उठाकर अपने बैग में रख लिया। कुछ देर बाद तीनों लड़कियां बिना मोबाइल फोन खरीदे दुकान से चली जाती हैं। जब दुकान मालिक ने मोबाइल की गिनती की तब जाकर उसे घटना का पता चला।

पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा
पीड़ित दुकान मालिक ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी तक तीन लड़कियों का पता नहीं चल पाया है।