30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

परिजनों ने गांव के ही दो नामजद युवकों समेत दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 23 Oct 2017, 8:19 AM IST

Murder

मैनपुरी। थाना औंछा के ग्राम बल्लमपुर में दिवाली की रात से लापता हुए युवक का शव गांव के ही एक धान के खेत में पड़ा हुआ मिला है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।परिजनों का कहना है कि पहले तो गाला दबाकर हत्या की गई, उसके बाद सर पर प्रहार किए गए हैं। परिजनों ने गांव के ही दो नामजद युवकों समेत दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : शराब और मीट के विवाद में हत्या, आरोपी फरार

गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर

पूरे मामले के अनुसार-जनपद मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुर का रहने वाला विवेक पुत्र स्वर्गीय अरविन्द यादव दीपावली की रात को पूजन करने के बाद अचानक लापता हो गया था। घर वालों ने सोचा कि वह शायद कहीं गया होगा अपने आप आ जाएगा। लेकिन जब दिवाली की पूरी रात वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिन्ता हुई। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। दो दिन बाद विवेक का शव धान के खेत में पड़ा मिला।परिजनों के अनुसार युवक की हत्या गला दबाकर की गयी थी। उसके सर पर भी चोटों के निशान थे। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है फिर भी आखिर न जाने उसकी हत्या क्यों और किसने की।


पुलिस जुटी जांच में

परिजनों ने शक के आधार पर गांव के दो नामजद और दो अज्ञात युवकों समेत कुल चार युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।