31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: जबर्दस्ती पानी खोलने से टूटा गोविन्दसर माइनर

आईजीएनपी की मुख्यनहर से निकलने वाले गोविन्दसर माइनर का वरियताक्रम पूरा होने के बारह घंटे बाद शनिवार रात तीन बजे ऊंची रसूख वालों
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 23 Oct 2017, 7:10 AM IST

Tough Govindsar Minor

जबर्दस्ती पानी खोलने से टूटा गोविन्दसर माइनर

रामसिंहपुर.

आईजीएनपी की मुख्यनहर से निकलने वाले गोविन्दसर माइनर का वरियताक्रम पूरा होने के बारह घंटे बाद शनिवार रात तीन बजे ऊंची रसूख वालों ने जबर्दस्ती बिना नापतोल के पानी छुड़ाने से रविवार सुबह करिबन दस बजे आरडी 21 के पास करिबन पच्चीस फीट में माइनर टूट गया है। माइनर टूटने का विभागीय अधिकारीयों को अवगत करवाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नही करवाई गई है। जिससे यहां के काश्तकार में विभाग के प्रति रोष उपजा है ।
जानकारी के अनुसार आईजीएनपी की मुख्यनहर की आरडी 236 से 415 तक के सीधे मोघे व माईनरों का वरियताक्रम शनिवार दोपहर तीन बजे समाप्त हो जाने से सभी सीधे मोघे व माईनर बंद कर दिये गये थे। लेकिन मुख्य नहर की आरडी 360 पर से निकलने वाला 16मोघों का गोविन्दसर माइनर को बिना वरियताक्रम के ही शनिवार रात तीन बजे ऊंची रसूख वालों ने जबर्दस्ती खोल लिया व जल्दी पानी पंहुचाने के लिए बेहिसाब पानी चलाया गया जिसमे यह माइनर जगह जगह से ऑवरफ्लो हो गया व आरडी 21 से थोड़ा आगे बनी फाल के पास से यह माइनर करिबन 25 फीट में टूट गया है ।जिससे दस फीट नीची बनी फाल भी धंस गई है।

किसानों की सूचना पर पानी को बंद करवाया गया है व दोपहर दो सिंचाई विभाग के एईएन मौके पर पंहुचे व माईनर को पाटने तथा पक्का करवाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन यहां के काश्तकार दोषियो के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।
यहां के किसान माइनर अध्यक्ष जगदीश सिद्ध, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष मदनलाल वर्मा, नत्थुराम भाम्भू,मंगलाराम भाम्भू, गिरधारीलाल वर्मा, कृष्णलाल जांगू, लीलूराम मेघवाल, रामस्वरूप झोरड़ व कालुगिरी आदि लोगों ने बताया कि गत वर्ष में इस माइनर के पांच बार ताले तोड़कर जबर्दस्ती पानी चलाया गया है। लेकिन दोषी ऊंची रसूख वाले होने के कारण सिंचाई विभाग इस पर कार्यवाही करने से कत्तराते रहते है व आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है । जिससे दोषियो का मनोबल बढ रहा है।
शनिवार रात को बिना वरियताक्रम के जबर्दस्ती बेहिसाब का पानी खोलकर सरकारी संपति को नुकसान पंहुचाने के बाद भी दोषियो पर कार्यवाही करने से सिंचाई विभाग के अधिकारी कतरा रहे है । कार्यवाही को लेकर सिंचाई विभाग रेगूलेशन विभाग पर व रेगूलेशन वाले सिंचाई विभाग का मेटर बता रहे है । जिससे समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नही करवाया गया है ।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़