6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public Holiday: यूपी सरकार ने घोषित की 15 नवंबर की छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक और स्कूल-कॉलेज

Public Holiday: नवंबर महीने में सार्वजनिक अवकाश की भरमार होने वाली है। इस महीने छात्रों और कर्मचारियों को करीब 2 छुट्टियां मिलने वाली हैं। आइए जानते हैं कि यह कब और क्यों पड़ रही हैं…

2 min read
Google source verification
Holiday on 15 November

Public Holiday on 15 November: उत्तर प्रदेश में दिवाली की लंबी छुट्टी के बाद एक बार फिर सार्वजनिक अवकाश पड़ने वाला है। यह छुट्टी 15 नवंबर को है और इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि 15 नवंबर को पड़ने वाली छुट्टी का कारण क्या है…

15 नवंबर को मनेगी देव दिवाली

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दिवाली के करीब 15 दिन बाद कार्तिक की पूर्णिमा को देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने इस दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए, देव दीपावली का त्यौहार शैतान पर भगवान शिव की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह त्योहार भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की जयंती पर भी मनाया जाता है।

इन राज्यों में रहेगी छुट्टी

RBI की लिस्ट के मुताबिक, 15 नवंबर को न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारी अपने कार्यालय से पुष्टि ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मदरसा एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अमल करना जरूरी

20 नवंबर को 9 जिलों में अवकाश

दरअसल, उत्तर प्रदेश में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर मतदान होना है। यह मतदान 20 नवंबर को होगा। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इन सभी सीटों पर 20 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा की है।