
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके परिचित युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला को 20 हजार रुपये देने के बहाने सुनसान जगह बुलाया। फिर उसके 4 साल के बेटे के सामने ही दुष्कर्म किया। पीड़िता काफी दिनों तक डर से चुप रही। लेकिन जब आरोपी का बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा, तब महिला ने सारी बात पति को बताई। पीड़िता अनुसूचित जाति से है।
मामला 17 अप्रैल का है। महिला अपने बेटे के साथ मोहकमपुर बाल कटवाने गई थी। लौटते समय नहर पुल के पास उसका परिचित रामजी मिला। रामजी ने कहा कि वह उसके पति को देने के लिए 20 हजार रुपये लाया है, जो उसके पति ने कुछ दिन पहले उधार मांगे थे।
भरोसे में लेकर रामजी ने महिला और उसके बेटे को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी उसे पुरानी पीएसी कोठी के पास ले गया। महिला ने जब रास्ता गलत होने की बात कही तो उसने तमंचा निकालकर तान दिया। इसके बाद बेटे के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया। मासूम बेटा पास में खड़ा होकर रोता रहा, लेकिन दरिंदे ने उसकी एक नहीं सुनी।
वारदात के बाद वह किसी तरह अपने बेटे को लेकर घर पहुंची। कई बार पति को बताने की सोची, लेकिन आरोपी की धमकी की वजह से चुप रही। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को वारदात के बारे में बताया तो वह उसके बेटे और पति को मार डालेगा। इसी बीच महिला के चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी फिर से मिलने का दबाव बनाने लगा। इससे तंग आकर महिला ने पति को पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर पति ने उसका साथ देते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
22 Apr 2025 01:59 pm
Published on:
22 Apr 2025 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
