5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़छाड़ के आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी को जिंदा फंदे पर लटकाया, मौत

आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने बुधवार की शाम किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी जनपद में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। गुरुवार को छेड़छाड़ के बाद किशोरी को जिंदा फंदे पर लटका दिया गया, किशोरी की मौत हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- मंदिर के पुजारी ने किया नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्ज

मामला मैनपुरी के घिरोर कस्बे का है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी कस्बे के ही एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने बुधवार की शाम किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। किशोरी ने घर आकर आप बीती बताई। छात्र की हरकत सुनते ही किशोरी का भाई आक्रोशित हो उठा और आरोपी छात्र के साथ हाथापाई कर दी।

यह भी पढ़ें- किस्से चिट्ठी के... लोग बेसब्री से करते थे चिट्ठी का इंतजार, दरवाजा खटकते ही समझ जाते थे डाकिया आया है...

इसके बाद गुरुवार सुबह आरोपी छात्र चार छात्रों के साथ कार में सवार होकर आया और जबरन घर में घुस आए। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। आरोपियो ने किशोरी के साथ मारपीट की फिर उसे जिंदा ही फंदे पर लटका दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।