8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब और मीट के विवाद में हत्या, आरोपी फरार

शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई।  

2 min read
Google source verification
Murder

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम अलालपुर में शराब पीने के बाद मीट को लेकर हुए विवाद में एक दबंग ने एक युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी घटना के बाद हत्यारोपी तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। मामूली विवाद के चलते की गई युवक की हत्या के बाद से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।


घर पर शराब पीने के दौरान हुई वारदात

पूरी घटना के अनुसार थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम अलालपुर निवासी पप्पन चौहान पुत्र अवधेश सिंह ने शुक्रवार की शाम अपने घर पर मीट बनाया था। पप्पन चौहान शराब पीने का भी आदी था। उसने गांव के ही शिंटू चौहान पुत्र रामवीर सिंह को भी मीट की दावत दी थी। दोनों ने पहले एक साथ बैठ कर जमकर शराब पी, बाद में दोनों जब एक साथ मीट खाने बैठे तो प्लेट में कम ज्यादा मीट परोसने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।


आरोपी तमंचा लहराता हुआ फरार

इसी बीच शिंटू चौहान ने तमंचा निकाल कर पप्पन के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही पप्पन चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। दबंग युवक द्वारा पप्पन चौहान की गोली मारकर की गई हत्या के बाद से पूरे गांव में तनाव है। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मृतक के चचेरे भाई विनोद ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है।


आरोपी फरार

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दो दोस्तों ने पहले तो जमकर शराब पी उसके बाद जब दोनों ने मीट खाना शुरू किया, जिस पर दोनों का विवाद हो गया। विवाद में में शिंटू चौहान ने तमंचा निकाल कर पप्पन के सीने में गोली मार दी पप्पन की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।