31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
टि्वटर पर नाच-नाचकर फायरिंग करने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने किया ये हाल
Play video

टि्वटर पर नाच-नाचकर फायरिंग करने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने किया ये हाल

पिस्टल से फायरिंग करते हुए डांस का विडियो हुआ वायरल, पकड़ा गया आरोपी युवक।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 22 Oct 2017, 11:04 PM IST

चंदौली. यूपी के चंदौली जिले में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर डीजे पर डांस करते हुए फायरिंग करने वाला युवक आखिरकार पकड़ा गया। फेसबुक पर वीडियो वायरल होने के बाद इसी वीडियो को यूपी पुलिस को टि्वट कर कार्रवाई के लिये किसी ने लिखा था। ऊपर से दबाव पड़ने पर नौ दिन बाद जाकर पुलिस ने आरोपी युवक मुगलसराय कोतवाली अन्तर्गत कैलाशपुरी निवासी ऐश्वर्य जायसवाल उर्फ यश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। यश ने अपने रेलकर्मी दोस्त अजय सिंह की पिस्टल भी लेकर फायरिंग की थी। यश के साथ ही अजय सिंह उर्फ बबलू पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि मामला 13 अक्टूबर की रात जीटी रोड पर एक लॉन में आयोजित यश के दोस्त रवि जायसवाल की बर्थडे पार्टी का है।

by MAHENDRA PRAJAPATI

 

 

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश