10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘प्रधानमंत्री द्वारा 18 साल तक की बालिकाओं को 10 हजार का चेक दिया जा रहा है’ वायरल संदेश का सच

नरेन्द्र मोदी के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेश की छानबीन भाजपा आईटी विभाग के बृज प्रांत प्रमुख गौरव वार्ष्णेय ने की है।

2 min read
Google source verification
Modi

narendra modi

मैनपुरी। प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना 2018। प्रधानमंत्री द्वारा 1 से 18 साल की बालिकाओं को निःशुल्क 10 हजार का चेक दिया जा रहा है। बालिकाओं के भविष्य के लिए इस योजना को चालू किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। तो जल्दी करें और इस मैसेज को अपने सभी दोस्तों भेजें ताकि इस योजना का लाभ सभी को मिल सके। अभी आवेदन करें- http://sukanya-yojna.m-indian-gov.in/

यह भी पढ़ें

जानिए हरियाली तीज की व्रत कथा

लिंक खोलने पर क्या हो रहा

ये संदेश इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धड़ाधड़ अग्रसारित कर रहे हैं। फोन करके अग्रसारित करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पार्टी का प्रचार हो रहा है। इस लिंक को क्लिक करने पर खुलने वाले फॉर्म को भरने के बाद 10 वॉट्सऐप ग्रुप में इस मैसेज को वायरल करने का संदेश आता है। आप इसे 10ग्रुप में भेजते हैं, तो भी हाथ में कुछ नहीं आता है।

यह भी पढ़ें

सपा के इस मुस्लिम नेता के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपी का नाम सुनकर रह जायेंग हैरान

सत्यता क्या है

आखिर इस संदेश की सत्यता क्या है? इस बारे में भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के बृज प्रांत प्रमुख गौरव वार्ष्णेय ने छानबान की। उन्होंने बताया वायरल की जा रही वेबसाइट लिंक फर्जी है। इस वेबसाइट की लिंक पर gov जैसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल किया गया है, ताकि लोगों को लगे कि यह एक सरकारी वेबसाइट है। 10 वॉट्सऐप ग्रुप में संदेश भेजने की बात कोई भी सरकारी वेबसाइट नहीं करती है। इस साइट की प्राइवेसी पॉलिसी में यह भी बताया गया है कि यहां डाटा सेव नहीं हो रहा है। ऐसा गूगल विज्ञापन और सुरक्षा नीति को चकमा देने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Independence Day 2018 क्रांति की आराधना के लिए रामप्रसाद बिस्मिल के साथ कई क्रांतिकारियों ने ली थी यहां शरण, पढ़िये रोचक कहानी

निजी जानकारियां हासिल की जा रहीं

इस लिंक को ओपन करने पर इसमें गूगल के विज्ञापन भी दिखाई देते हैं। इससे इस साइट को चलाने वाले लोग पैसे भी कमा रहे हैं। यह साइट आपको एक एप्लीकेशन (ऐप) डाउनलोड करने को भी प्रोत्साहित करती है, जिसका एक मात्र उद्देश्य आपकी निजी जानकारियां (तस्वीरों से लेकर पासवर्ड) हासिल करना है। स्वाभाविक रूप से आपकी निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

Teej 2018: महादेव और पार्वती के मिलन का दिन है हरियाली तीज, व्रत रखने से सुहागिनों की पूरी होती है हर कामना

मामू बनाया जा रहा

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों को भांति-भांति से मामू बनाया जाता है। अधिकांशतः फ्री का ऑफर देकर कुछ लिंक दिए जाते हैं। उन्हें खोलने के लिए कहा जाता है। इन दिनों प्रधानमंत्री योजनाओं के नाम पर लोगों को खूब मामू बनाया जा रहा है। असल में प्रधानमंत्री के नाम पर ऑफर दिए जाने की बात को लोग सही मान लेते हैं। लैपटॉप देने का भी संदेश वायरल किया गया था। इसमें भी लिंक खोलने के लिए कहा जाता था।

यह भी पढ़ें

वीडियो: महिला को दो पतियों के साथ रहना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत