3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव के गढ़ के इस विधायक को मिलेगी योगी के मंत्रिमंडल में जगह

भोगांव विधानसभा सीट से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ram Naresh Agnihotri

Ram Naresh Agnihotri

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी की भोगांव विधानसभा सीट से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है। रामनरेश अग्निहोत्री पहली बार विधायक बने हैं। उनके लिए योगी सरकार का ये बड़ा तोहफा है। रामनरेश अग्निहोत्री भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रहे हैं।

ये भी पढ़ें - BREAKING: उत्तराखंड की राज्यपाल के रिश्तेदार भी हो सकते हैं योगी के मंत्रिमंडल में शामिल


भोगांव सीट पर किया कब्जा
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2017 में भोगांव सीट को सपा के खाते से छीनने के लिए रामनरेश अग्निहोत्री को चुनाव मैदान में उतारा था। भोगांव की जनता ने रामनरेश अग्निहोत्री को चुनकर विधानसभा में भेजा। रामनरेश पहली बार विधायक चुने गए। सपा की परंपरागत सीट पर उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को हराया था।

ये भी पढ़ें - कौन हैं चौधरी उदयभान सिंह, जिन्हें यूपी की Yogi sarkar में बनाया जा रहा मंत्री