
shivpal
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सुबोध यादव ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया है। सुबोध यादव ने सैफई में सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ग्रहण की। सुबोध के पार्टी छोड़े जाने से सपाइयों के होश उड़ गए। सुबोध यादव की फिरोजाबाद जिले में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
कौन है सुबोध यादव
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सुबोध यादव मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के मौसा हैं। बताया गया है कि सुबोध यादव पहले से ही शिवपाल सिंह यादव के संपर्क में आ गए थे। उन्होंने सैफई शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ग्रहण कराई, तो सपाइयों में अफरा तफरी मच गई। सुबोध यादव की फिरोजाबाद में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
रामगोपाल के लिए बड़ी मुसीबत
सुबोध यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होने से सबसे बड़ी आफत रामगोपाल के लिए है। कारण है कि फिरोजाबाद से रामगोपाल के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं और इसी क्षेत्र में सुबोध यादव का अच्छा प्रभाव माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सुबोध द्वारा सपा छोड़े जाने से जितना नुकसान सपा को होगा, उससे कहीं अधिक नुकसान रामगोपाल को होने की संभावना है।
Updated on:
20 Oct 2018 08:22 am
Published on:
20 Oct 2018 08:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
