मन में छुपा रखा है राज, लेकिन ये है चर्चा
पत्रिका टीम ने मुस्लिम मतदाताओं से बात की, तो उन्होंने बताया कि अब राजनीति का शिकार नहीं होने वाले हैं। वोट उसे देंगे, जो विकास की बात करे। मुस्लिम बस्ती के मतदान केन्द्र पर हुई चर्चा में महिला मतदाता ने बताया कि वोट किसे दे रहे हैं, ये नहीं बताएंगे, लेकिन इस बार वोट बहुत सोच समझकर दिया जा रहा है। ऐसा प्रतिनिधि चुनने का प्रयास किया जा रहा है, जो धर्म की राजनीति से उठकर, विकास की बात करे, उधर कुछ मुस्लिम मतदाताओं ने दबी जुबांन में ये भी कहा, कि वोट उसे जाएगा, जो बीजेपी प्रत्याशी को हरा सके।