यहां भी दिखा उत्साह
इसके अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर और अलीगढ़ में भी मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सभी जगह मुस्तैद दिखाई दिए। शाहजहांपुर में यूपी के कैबिनेट मन्त्री सुरेश खन्ना, नगर पालिका प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद, नीलिमा के पति कुंवर जयेश प्रसाद ने मतदान किया।