17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे धम्म यात्रा में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री

हादसे के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा।
less than 1 minute read
Google source verification

मैनपुरी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के काफिले में चलती गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में कैबिनेट मंत्री बाल बच गए। हादसे के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा। काफी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- सड़क पर घूम रहे ‘यमराजों’ ने 10 लोगों को पटक-पटक कर मार डाला, अब तो कुछ कीजिए डीएम साहब, देखें वीडियो

क्या है मामला

उत्तर प्रदेश सरका में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मैनपुरी के किशनी में आयोजित धम्म यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। उनके काफिले में काफी गाड़ियां भी थीं। इसी दौरान अचानक मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी के पीछे चल रही गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दिए।

ब्रेक लगते ही पीछे चल रहीं कई गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं। हालांकि मंत्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद किशनी मार्ग पर काफी देर तक जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।