6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादियों के लिए सोने-चांदी के जेवरों की एडवांस बुकिंग, सराफा में बूम

नवरात्र में गुलजार हुआ सराफा बाजार

2 min read
Google source verification
शादियों के लिए सोने-चांदी के जेवरों की एडवांस बुकिंग, सराफा में बूम

शादियों के लिए सोने-चांदी के जेवरों की एडवांस बुकिंग, सराफा में बूम

शादियों के लिए सोने-चांदी के जेवरों की एडवांस बुकिंग, सराफा में बूम
मंडला। नवरात्र में शुभ संयोग पर बाजार में रौनक दिख रही है। मार्केट में कारोबारी उत्साहित हैं, कोरोना महामारी को भूल लोग खरीददारी के लिए बाजार पहुंचने लगे है। अगले माह नबंवर से शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है। इसकी भी खरीददारी लोगों ने शुरू कर दी है। फिलहाल सोना, चांदी के रेट कम होने के कारण लोग खरीददारी के साथ जानकारी लेकर बुकिंग करा रहे है। इस बार नवरात्र में विशेष संयोग के बाद बाजार गुलजार है। अनलॉक के बाद मार्केट में अच्छे कारोबार की संभावना बनी है। सराफा, कपड़ा, फुटवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स और रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी देखने को मिलेगी। कोरोना महामारी की मार झेलने के बाद भी इस वर्ष अच्छी खरीदारी की उम्मीद की जा रही है।
बता दे कि अब सराफा बाजार में भी रौनक आने लगी है। विगत दिनों तक लोग सोना खरीदने से हिचक रहे थे, लेकिन नवरात्र शुरू होते ही लोग जम कर खरीदारी करने अभूषणों की दुकान पहुंच रहे है। इस वर्ष सराफा व्यावसायियों को माँ लक्ष्मी से धनवर्षा की उम्मीद है। जिसकी तैयारी बाजार के व्यवसायी कर रहे है। जिले के सराफा बाजार में ग्राहकी का उत्साह बढ़ गया है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन को लेकर जो उम्मीद लगाई है उसी तरह ग्राहकी शुरू हो गई है।


सराफा बाजार में लौटी रौनक :
शहर के सराफा बाजार में नवरात्र में उत्साह छाया हुआ है। सोने-चांदी की दुकानों पर दशहरे और पुष्य नक्षत्र पर बुकिंग होने के साथ ही नवरात्र में खरीदारी शुरू हो गई है। सराफा व्यापारी हेमंत सोनी ने बताया कि अनलॉक के बाद से ही नवरात्र में सराफा बाजार में अच्छा व्यापार शुरू हो गया है। लाइट वेट जेवरों की मांग अधिक है। आने वाले दिनों में पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली पर सराफा बाजार में बेहतर व्यापार की उम्मीद है। दीपावली के बाद नवंबर व दिसम्बर माह के विवाह अधिक है, विवाह के लिये भी जेवर की ग्राहकी चल रही है। अभी फाइन सोने के दाम 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और सोने के जेवर 45 हजार रूपए प्रति दस ग्राम है। वहीं फाईन चांदी 62 हजार रुपये किलो और टंच चांदी 59 हजार रूपए प्रति किलो मिल रही है। नवरात्र से दीपावली तक अच्छा व्यापार की उम्मीद जताई जा रही है।

इनका कहना है

नवरात्र में सराफा बाजार में ग्राहकी बढ़ी है। दीपावली पर्व को लेकर सभी तैयारियां की गई हैं, उम्मीद के अनुरूप बाजार शुरू हुआ है। नवरात्र शुरू होते ही सराफा बाजार में थोड़ी रौनक आई है, आगामी दिनों में पुष्प नक्षत्र और विशेष दिनों में खरीददारी के लिए बाजार में उछाल आएगा। जिससे अच्छा व्यवसाय की उम्मीद है। लोग शादियों के लिए जेवर की बुकिंग शुरू कर दिए है।
हेमंत सोनी, सराफा व्यवसायी

कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही बाजारों में छाई मंदी भी त्योहारी सीजन शुरू होते ही दूर हो गई है। ग्राहकी बढ़ते ही व्यापारियों में भी उत्साह है। नवरात्र में व्यापारियों की उम्मीद के मुताबिक सराफा बाजार में रौनक आई है। दीपोत्सव एवं विवाह आयोजनों के लिए जेवरों की खरीदी ने तेजी पकड़ी है। इस समय ग्राहकों की मांग लाइट वेट जेवर में अधिक है।
ललित सोनी, सराफा व्यवसायी

अनलॉक के बाद अच्छे कारोबार की उम्मीद से तैयारियां की है, नवरात्र में प्रतिदिन सराफा बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। आभूषण खरीदी के साथ ही आगामी दिनों में आज महाअष्टमी, दशहरा व बाद में पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली के लिए अभी से आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी ग्राहक करा रहे हैं। भीड़ कम होने के कारण ग्राहकों को आभूषणों के चयन में आसानी हो रही है।
संतोष सोनी, सराफा व्यवसायी