31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल मैदान में आसामाजिक तत्वों का डेरा

दो गेट टूटे, विद्यालय और जनपद में उलझन की स्थिति

3 min read
Google source verification
खेल मैदान में आसामाजिक तत्वों का डेरा

खेल मैदान में आसामाजिक तत्वों का डेरा

खेल मैदान में आसामाजिक तत्वों का डेरा
मंडला। विकासखंड घुघरी की जनपद पंचायत के समीप शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के परिसर में स्टेडियम ग्राउंड स्थित है। जिसका उपयोग स्कूल व क्षेत्र के लोग करते है, लेकिन इस मैदान में असामाजिक तत्वों का ढेरा है। इनके द्वारा इस खेल मैदान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही खेल मैदान कचरेदान में तब्दील कर रहे है। जिसके कारण यहां खेलने वाले खिलाडिय़ों और क्षेत्रीयजनों को अभ्यास करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
जानकारी अनुसार जनपद पंचायत घुघरी के अतंर्गत बने खेल मैदान में तीन गेट है। पहला गेट उत्कृष्ट विद्यालय के समीप बना हुआ है, जो अभी सही हालत में है। दूसरा गेट मंच के समीप और तीसरा गेट जनपद पंचायत के समीप बना हुआ है। दूसरा और तीसरा गेट की हालत करीब पांच से खराब है। यह गेट टूट चुके है, लेकिन जनपद के अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे है। जिसके कारण खेल मैदान में आसामाजिक तत्वों का कब्जा बनता जा रहा है।
इस खेल मैदान में तीन गेट बनाए गए थे। जिसमें से दो गेट टूट चुके है। विगत कुछ दिन पूर्व खेल मैदान का एक गेट टूट गया था, जिसकी चपेट मेें उत्कृष्ट विद्यालय का एक छात्र आ गया था। जिससे हादसा होते-होते बच गया। जिसके बाद आज दिनांक तक खेल मैदान के गेट को नहीं सुधरवाया गया है। जिसके कारण खेल मैदान में अव्यवस्थाएं है।

असामाजिक तत्वों का रहता है जमावाड़ा :
एक तरफ शासन प्रशासन छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए नई नई योजनाएं चला रही हैं और नशा से दूर रहने के उपाय बता रही है लेकिन घुघरी जनपद के अधिकारी, कर्मचारी लापरवाही के चलते खेल मैदान में अव्यवस्थाएं व्याप्त है। जिसके चलते स्टेडियम ग्राउंड परिसर में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमघट बना रहता है। यहां इनके द्वारा मैदान परिसर में नशीली पदार्थो का सेवन किया जाता है और मैदान में गंदगी फैला रहे है। बता दे कि मैदान परिसर से लगे उत्कृष्ट विद्यालय में चोरी भी हो चुकी है। जिसकी शिकायत भी घुघरी थाने में की गई थी। इसके बावजूद मैदान के गेट को सुधरवा नहीं गया है। लेकिन विद्यालय और जनपद के बीच उपापोह के कारण खेल मैदान का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। यदि खेल मैदान के गेट को सुधरवा दिया जाता तो मैदान में आसमाजिक तत्व मैदान में प्रवेश नहीं कर सकते। इन्हीं कारण मैदान में गंदगी फैल रही है। जिससे स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियां करने में परेशानी हो रही है।
दो विभाग के बीच फंसा खेल मैदान :
जानकारी अनुसार घुघरी विकासखंड मुख्यालय में एक ही खेल मैदान है, लेकिन इस खेल मैदान की हालत खराब होती जा रही है। यहां खेल मैदान खिलाडिय़ों के वजाए असामाजिक तत्वों के लिए खुला छोड़ दिया गया है। बता दे कि खेल मैदान उत्कृष्ट विद्यालय के लिए बनवाया जा रहा था, लेकिन मैदान को विद्यालय के हैंड ओवर नहीं किया गया। जिसके कारण मैदान का रखरखाव विद्यालय द्वारा नहीं किया जा रहा है। मैदान के रखरखाव के लिए उत्कृष्ट विद्यालय और जनपद पंचायत के बीच उपापोह की स्थिति बनी हुई है। जिसका शिकार खेल मैदान हो रहा है।

जनपद घुघरी नहीं कर रही रखरखाव :
उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड से लगा हुआ काम्प्लेक्स बनाया गया है। जिसमें कुछ दुकानें खेल मैदान के अंतर्गत आती है। जिसका किराया भी जनपद पंचायत घुघरी द्वारा लिया जाता है। इस दृष्टि से खेल मैदान का रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी जनपद घुघरी की बनती है लेकिन यहां जनपद घुघरी द्वारा खेल मैदान में टूटे दो गेट का सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है। विद्यालय और जनपद के बीच असमंस्य की स्थिति बनी हुई है। दोनों विभागों के बीच स्कूली छात्र फंस गए है। जिसके कारण खेल मैदान असामाजिक तत्वों का अड्डा बनते जा रहा है।

इनका कहना है

खेल मैदान में जनपद का स्वामित्व नहीं है, जहां पर जनपद के भवन है वह जनपद के अधीनस्थ होता है। मैदान के रखरखाव की जबावदारी हमारी नहीं है। खेल मैदान विद्यालय के अधिनस्थ है।
रमेश मंडावी, सीईओ, जनपद पंचायत घुघरी

स्कूल परिसर के पास ही खेल मैदान और कुछ दुकानें बनाई गई थी, जिसे विद्यालय के हैंड ओवर किया जाना था, लेकिन हैंड ओवर की कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं हो पाई है। जिसके कारण खेल मैदान में होने वाली टूट फूट की मरम्मत विद्यालय द्वारा नहीं किया जा सकता।
एके जैन, प्रभारी प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी