नाले में उतराता मिला युवक का शव, डूबने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
निवास @ पत्रिका. निवास थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पिपरिया के दुधिया पाठ नाला पर एक बैगा युवक का शव पानी में उतराता मिला है। जिसकी जानकारी निवास पुलिस को दी गई है। जानकारी मिलते ही निवास थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार प्रकाश धुर्वे पिता अमरु सिंह उम्र 27 वर्ष जो की अपने ससुराल के खेत में धान के बोझा ढोने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ घर से निकला था। वही प्रकाश ने शाम को अपनी पत्नी से कहा की में निस्तार के लिए जा रहा हूं। इसके बाद मृतक की पत्नी अपने घर आ गई। रात में जब मृतक अपने घर नही पहुंचा तो परिजनों ने ढूढंने का प्रयास किया। रात्रि होने के कारण प्रकाश की तलाश नहीं हो सकी। शुक्रवार को खेत में काम करने वालें की नजर नाला पर पड़ी और देखा की पानी पर प्रकाश का शव पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी परिजनों व स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए पहुंचाया। निवास थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत पानी में डूबने से हुई हैं। घटना की जांच निवास पुलिस कर रही है।

Published on:
04 Nov 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग