निवास. निवास मंडला रोड स्थित मुख्य चौराहे से 500 मीटर में लगे रोहित पट्रोल पम्प में अज्ञात स्कार्पियो कार सवारो ने 29 तारीख की दरमियानी रात 2 से 4 बजे के बीच पम्प में रोजाना खड़े होने वाली बसो को निशाना बनाते हुए मनु ट्रैवल्स की बस से स्कार्पियो वाहन में सवार डीजल चोरो ने डीजल पार कर दिया। यह पूरी घटना पट्रोल पंप में लगे सीसी टीवी कैमरा में कैद हो गई है।
सुबह उठ कर जब वाहन चालक ने गाड़ी चालू की तो उसे पता चला की गाड़ी में डिजिल तो पूरा खत्म हो गया। जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो पता चला की चोरो ने हाथ साफ कर दिया। बताया गया की उक्त बस पर लगभग 60 से 70 लीटर डीजल रहा। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है। वही घटना की जांच निवास पुलिस कर रही हैं।
बस के अंदर सोया था चालक
वही बताया गया की रोजाना की तरह मनु ट्रेवल्स का बस चालक रोहित पेट्रोल पंप पर बस को खड़ी करके वह बस के अंदर सोया था। कब अज्ञात चोरों ने बस के डीजल टैंक से डीजल पार कर दिया पता ही नहीं चला। चालक जब सुबह उठा और बस को चालू करने लगा बस चालू नही होने पर उसने डीजल टैंक को चेक किया तो देखा की डीजल टैंक खाली था। जिसकी चालक ने इसकी सूचना बस के संचालक को दी।
बस चालू नहीं होने से चला पता
वही बस के चालक ने बताया की सुबह जब नींद खुली तो बस को स्टेंड में खड़े करने के लिए चालक ने बस को चालू करना चाहा बस चालू नहीं हुई। चालक को लगा की शायद कोई खराबी आ गई हैं पर लगातार चालू करने का प्रयास किया फिर भी बस चालू नहीं हुई। फिर चालक ने बस के डीजल टैंक को खोलकर देखा और लकड़ी डालकर देखा तो डीजल ही नहीं था बस चालक हक्का बक्का रह गया।