
मंडला। कोतवाली थाना के अंतर्गत बुधवार सुबह चाय पीने गए युवाओं के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 307 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन बरमैया निवासी रंगरेज घाट जो कि साउंड सिस्टम संचालन का कार्य करता है। अपने साथी राहुल पटेल के साथ बस स्टैंड एक दुकान में चाय नाश्ता के लिए गया हुआ था। इसी दौरान कार से रंगरेज घाट निवासी भीमा नंदा अपने साथियों के साथ उसी दुकान पर पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने लगा। गाली गलौज से मना करने पर नंदा ने राहुल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू राहुल की पीठ में घुस गया। इस दौरान वहीं मौके पर खड़े बड़ी खैरी निवासी सौरभ यादव ने झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव किया, तो भीमा ने सौरभ पर भी हमला कर दिया। दुकान पर कढ़ाई पर रखे गर्म तेल को झारा से निकाला और उस पर डाल दिया। जिससे सौरभ को भी चोट आई है। घटना के संबंध में अर्जुन बरमैया ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
Updated on:
07 Jun 2023 02:04 pm
Published on:
07 Jun 2023 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
