4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AMIT SHAH : कांग्रेस ने बना दिया था बीमारू राज्य, शिवराज ने बना दिया बेमिसाल प्रदेश

AMIT SHAH LIVE : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरीझंडी दिखाने आए अमित शाह...।

5 min read
Google source verification

मंडला

image

Manish Geete

Sep 05, 2023

amit-011.png

मध्यप्रदेश के मंडला से अमित शाह LIVE

Amit Shah LIVE : मध्यप्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। उनमें से एक यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह मंडला आए हुए हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए भाजपा आदिवासी वर्ग के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग को भी साधने में जुटी है। क्योंकि दो माह में मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 के चुनाव होने वाले हैं।

मध्यप्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के सरकार न बनने का प्रमुख कारण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वोटबैंक घिसक जाना रहा था। इस बार भाजपा कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। यही कारण है कि अमित शाह मंडला आए हुए हैं। इसके बाद अमित शाह श्योपुर में भी जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इन दोनों ही क्षेत्रों की कुल 82 सीटों पर भाजपा अपना वोटबैंक मजबूत करना चाहती है।

देखें Live Updates

2.05 pm

कमलनाथ सरकार में हुए कई घोटाले

अमित शाह ने कहा कि मंत्रालय मनी कलेक्शन का केंद्र बन गया था। करप्शन की कमेटी बन गई थी। इस्तीफे के 15 मिनट पहले 63 करोड़ का मोबाइल घोटाला। माउजरबेयर घोटाला। किसानों के गेहूं का बोनस खा जाना। इस कमलनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। और शिवराजजी ने मध्यप्रदेश को विकसित बनाने का काम किया।


2.03 pm
कांग्रेस की सरकार में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे, यह पाकिस्तान से आए आदिवासी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, कांग्रेस की सरकार उफ तक नहीं करती थी। पुलवामा और उरी में हमले हुए। 10 दिन में ही जवाब दे दिया। अब सभी को पता चल गया कि यह मनमोहन और कांग्रेस की सरकार नहीं है, भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार है। मोदीजी ने भारत को सुरक्षित किया। आत्मनिर्भर बनाया। 11 नंबर का अर्थ तंत्र छोड़ कर गए थे। मोदीजी ने उसे 5वें नंबर पर लाने का काम किया। जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। दुनिया के सबसे ज्यादा नागरिक सम्मान यदि किसे मिले हैं तो वो हमारे नेता नरेंद्र मोदीजी को मिले हैं। यह मोदीजी का सम्मान, भाजपा का सम्मान नहीं है, यह मध्यप्रदेश की जनता और देश की 130 करोड़ की जनता का सम्मान है।

2.00 pm
अमित शाह ने कहा कि मैं आज दावे से कहने आया हूं, मिस्टर बंटाढार, दिग्विजय सिंहजी, आप और कमलनाथ, आप और करप्शन नाथ, जब 25 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त होगी उसी दिन तय हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में 150 सीटों के साथ एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश की जनता आशीर्वाद देने के लिए रोड पर निकल रही है। मैंने शिवराजजी से रिपोर्ट पूछी तो बताया कि हजारों लोग यात्रा में उमड़ रहे हैं। सभी वर्ग के लोग मोदीजी को आशीर्वाद देने के लिए उमड़ रहे हैं।

1.52 pm
भाजपा ने आदिवासी बेटी को बनाया राष्ट्रपति
अमित शाह ने कहा कि मैं आज पूछने आया हूं, जब कांग्रेस सरकार थी, यूपीए की सरकार थी, तब आदिवासी मंत्रालय का बजट कितना था। मनमोहन सिंह सरकार केवल सालाना 24 हजार करोड़ रुपए देती थी और मोदीजी ने 24 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 19 हजार करोड़ रुपए का बजट आदिवासी भाइयों के लिए किया। 287 करोड़ रुपया एकलव्य स्कूल के लिए खर्च करना शुरू किया। इसके बाद आजादी के बाद पहली बार आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बना दिया। कांग्रेस ने इतने साल शासन किया, उसने कभी आदिवासी को यह सम्मान नहीं दिया।

1.50
शाह ने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार थी। अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में कांग्रेस डूबी रही। 2014 में मोदीजी की सरकार आई। उन्होंने संसद की भूमि को प्रणाम किया और सभी सांसदों को भाषण दिया कि मेरी सरकार आदिवासियों की सरकार, दलितों की और पिछड़े और गरीबों की सरकार है। आपको चयन करना है दो विचारधाराओं के बीच। एक तरफ कांग्रेस कहती है देश के खजाने पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार है। दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश के खजाने पर मेरे आदिवासी भाई बहन और गरीबों का अधिकार है। पिछले 9 सालों में मोदीजी ने ढेर सारे बदलाव किया है। कांग्रेस जल जंगल और जमीन की रक्षा की बात की थी, लेकिन वो कांग्रेस ने नहीं की, मोदीजी ने की।

1.49 pm
मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर ये श्रीमान बंटाढार छोड़कर गए थे। दिग्विजय सिंह की सरकार को याद करें। भ्रष्टाचार, लूटखसोट, सड़कों में गड्ढे, बिना बिजली का घर यह उनकी सरकार थी। हमारे शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाने का काम किया। मध्यप्रदेश ऐसे राज्यों में सबसे पहला राज्य है, जिसने आदिवासी भाइयों के लिए पेसा कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है। मैं पिछली बार आया था तो शिवराजजी ने 17 घोषणाएं कर दी थी। मैंने उनसे पूछा था कि क्या यह पूरी होंगी. लेकिन, दो साल में ही शिवराजजी ने सभी पूरी कर दी।

1.42 pm
अमित शाह ने कहा कि रघुनाथ शाह और शंकर शाह का बलिदान प्रेरणास्रोत है। यह पिता-पुत्र ने तोप के गोले को झेलते हुए अपने आपको बलिदान कर दिया। मैं शिवराजजी का अभिनंदन करना चाहता हूं कि जबलपुर में रघुनाथ और शंकर शाह का स्मारक बनाया गया है। अभी-अभी मंडला को फंक्शनल साक्षर जिला घोषित किया गया है। उसको भी मैं अभिनंदन करता हूं।

1.41 pm
अमित शाह का संबोधन शूरू।

1.33 pm
चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चलाती, परिवार चलाती है। जितने विकास के काम भाजपा ने किए, क्या कभी कांग्रेस ने किए थे क्या? विकास करे तो भाजपा। जनता की जिंदगी बदले तो वो भाजपा। कांग्रेस ने कभी फ्री में राशन दिया था क्या। वो भाजपा ने दिया। मकान भाजपा की सरकार ने बनाए। कमलनाथजी को जवाब देना पड़ेगा, जब पीएम मोदीजी मकान आप लोगों को देना चाहते थे, तो उन्होंने मना कर दिया था। जल जीवन मिशन कभी कांग्रेस ने शुरू नहीं किया। पीएम मोदीजी 6 हजार रुपए किसानों के लिए भेज रहे थे, लेकिन कमलनाथजी ने सूची ही नहीं भेजी, क्योंकि मोदीजी का नाम नहीं हो जाए। अब 6 हजार राज्य शासन भी देगा। पहले दो पीएम साहब के आएंगे, फिर दो सीएम के आएंगे। लाडली बहना से शिवराज ने पूछा कि कांग्रेस ने कभी खाते में पैसा डाला क्या?

1.32 pm
चौहान ने रानी दुर्गावती के बलिदान को याद किया। चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने क्या दिया। कुछ नहीं। यहां मेडिकल कालेज बनने वाला है। मेडिकल कालेज का नाम राजा हृदेश शाह मेडिकल कालेज होगा। यह भाजपा है जिसने छिंदवाड़ा में विश्वविद्यालय का नाम रखा शंकर शाह विश्वविद्यालय। कांग्रेस को दूसरे महानायकों का नाम ही याद नहीं आता था। जो कुछ भी किया वो नेहरू जी ने, इंदिराजी ने किया। भाजपा ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम भी रानी कमलापति के नाम पर रखा।

1.29 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन। मुख्यमंत्री चौहान ने आज मध्यप्रदेश में बारिश नहीं होने पर चिंता जाहिर की। चौहान ने कहा कि कल मैंने महाकाल की शरण में जाकर बारिश के लिए पूजा की। बारिश होगी। लेकिन, आप सभी घबराना नहीं। किसी भी स्थिति में मोदीजी के नेतृत्व में आपको पार ले जाएंगे।

1.25 pm

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का संबोधन। रानी दुर्गावती की भूमि पर अमित शाह का स्वागत किया।

1.15 pm

अमित शाह मंडला में आयोजित सभा के मंच पर पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया।

12.50 pm

थोड़ी देर में मंडला पहुंचने वाले हैं अमित शाह।

12.45 PM

स्वागत की औपचारिकता निभाने के बाद अमित शाह हेलीकाप्टर से मंडला के लिए रवाना हो गए। मंडला में वे जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करेंगे। इस जन सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह वापस जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से ग्वालियर के लिए उड़ान भरेंगे। ग्वालियर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के जरिए वे श्योपुर पहुंचेंगे।

12.40 pm
अमित शाह का स्वागत कर मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश की पुण्य धरा पर पधारने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का जबलपुर के डुमना विमानतल पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। गृह मंत्री जी के आगमन से निश्चय ही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को विजय के संकल्प की सिद्धि के लिए नई ऊर्जा मिलेगी।

12.30 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डुमना एयरपोर्ट पर अमित शाह की अगवानी की।

11.50 AM
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से जबलपुर पहुंचे। यहां से वे मंडला के लिए रवाना होंगे।