
mp assembly election
बात आगामी विधानसभा निर्वाचन की ही हो, तो जिले की तीन विधानसभा सीट में मात्र एक सीट पर मात्र महिला प्रत्याशी के नाम पर सम्पतिया उइके को टिकट मिला है।
चार बार विधायक रहीं स्व. नारायणी देवी
आज जहां राजनीतिक दल महिलाओं को टिकट देने में बचते नजर आते हैं वहीं मंडला जिले का इतिहास बताता है कि महिलाओं को जब भी अवसर दिया गया है उन्होंने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ट न केवल काम किया है, बल्कि जनता ने भी उनके कामों को सराहा है। मंडला विधानसभा से महिला विधायक का नाम आता है तो एक ही नाम लिया जाता है जिसमें स्व नारायणी देवी का नाम शामिल है। जो 1957 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पहली बार विधायक बनकर आई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुडकऱ नहीं देखा। 1957 के बाद 1962, फिर 1967 फिर 1972 में चौथी बार स्व नारायणी देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विधायक चुनकर आई थी।
महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा
विधान सभा चुनाव परिणाम में महिलाओं का योगदान अधिक रहेगा। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 93 हजार 39 है जिसमें पुरुषों की संख्या 3 लाख 91 हजार 471 है तो वहीं 4 लाख एक हजार 553 महिला मतदाता है। विधानसभा वार बात की जाए तो विधानसभा बिछिया में कुल 2 लाख 59 हजार 692 मतदाता हैं जिनमें एक लाख 28 हजार 66 पुरुष, एक लाख 31 हजार 621 महिला एवं 5 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा निवास में कुल 2 लाख 65 हजार 62 मतदाता हैं जिनमें एक लाख 30 हजार 553 पुरुष, एक लाख 34 हजार 502 महिला एवं 7 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा मंडला में कुल 2 लाख 86 हजार 285 मतदाता हैं जिनमें एक लाख 32 हजार 852 पुरुष, एक लाख 35 हजार 430 महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।
2013 में मिला था टिकट
वर्ष 2013 में भी मंडला विधानसभा से सम्पतिया उइके को टिकट मिला था। तब उन्हें 76239 वोट मिले थे वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी को 80066 मत मिले थे। इस तरह उइके मात्र चार हजार वोट से ही पीछे रह गई थी।
मंडला विधानसभा में विधायक अब तक
1957 में नारायणी देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 में नारायणी देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 में नारायणी देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1972 में नारायणी देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 में विजय दत्त झा भारतीय जनता पार्टी
1980 में मोहनलाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985 में हिम्मत सिंह पर्तेती भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1990 में छोटे लाल उइके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1993 में छोटे लाल उइके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998 में देवेंद्र तेकाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 में शिवराज शाह भारतीय जनता पार्टी
2008 में देव सिंह सैय्याम भारतीय जनता पार्टी
2013 में संजीव उइके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2018 में देव सिंह सैय्याम भारतीय जनता पार्टी
Published on:
14 Nov 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
