
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
मंडला। निवास बिछिया में त्रिकोणीय मुकाबला की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। मतदान के अब एक माह ही शेष हैं। पार्टी के कार्यकर्ता तो मैदान में उतर गए हैं लेकिन सभी सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा ना होने से कार्यकर्ता भी असंमस्य में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गोंगपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे स्थिति त्रिकोणीय मुकाबला की बनने लगी है।
पिछले चुनाव की बात करें तो गोंगपा ने परिणाम प्रभावित करने का दम रखा है। गोंगपा ने प्रदेश में 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिसमें मंडला और बिछिया के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बिछिया से इंजी कमलेश तेकाम चुनाव लड़ेंगे। वहीं निवास से देवेन्द्र मरावी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
हाल ही में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में टक्कर दी थी। देवेन्द्र मरावी और इंजी कमलेश तेकाम ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। कमलेश तेकाम जीत हासिल कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने, तो वहीं देवेन्द्र मरावी को काफी कम अंतर से शैलेष मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले चुनाव में गोंगपा के कमलेश ने बिछिया से चुनाव लड़ा था।
जिसमें 32 हजार 417 मत हासिल किए थे। इस बार गोंगपा जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष होने के कारण भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर दे सकते हैं। गौरतलब है कि बिछिया से भाजपा के विजय आनंद मरावी व कांग्रेस से नारायण सिंह पट्टा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं निवास में भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गोंगपा उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही गोंगपा भी दो विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लडऩे जा रही है। वहीं मंडला में बसपा गोंगपा के गठबंधन के कारण मंडला में बसपा अपना प्रत्याशी उतारेगी।
देवेन्द्र मरावी
गोंगपा प्रत्याशी, विस निवास
इंजी. कमलेश तेकाम
गोंगपा प्रत्याशी, विस बिछिया
Published on:
18 Oct 2023 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
