
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
मंडला। बिछिया में बाइपास और अंजनियां के अहमदपुर चौराहे में ओवर ब्रीज बन जाए तो हादसे का ग्राफ कम हो सकता है। आने वाली प्रदेश सरकार से बिछिया के मतदाता यही उम्मीद लगाए हुए हैं। नशेनल हाइवे 30 में बढ़ रहे सडक़ हादसे को रोकने के लिए बाइपास की मांग बिछिया के लोग लगभग 10 साल से कर रहे हैं। यहां नेशनल हाइवे तीन बिछिया नगर के माध्य से होकर गुजरता है। जहां 24 घंटे भारी वाहनो की अवाजाही बनी रहती है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। बाइपास की जरूरत को समझते हुए नागरिक आवेदन निवदेन व आंदोलन करते आ रहे हैं।
इस बार मतदाताओं को काफी उम्मीद है। विधान सभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं ने अन्य प्रमुख मुद्दे भी बताए। मतदान के लिए सिर्फ 8 दिन शेष बचे है। विधानसभा क्षेत्र बिछिया में बिछिया, मवई, घुघरी ब्लॉक अजानियां, खटिया मोर्चा, रामनगर आदि बड़ी बड़ी ग्राम पंचायत जुड़ी हुई है।
शिक्षा के लिए कॉलेज व स्कूल बढें
बिछिया, मवई, घुघरी आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है जहां शिक्षा की जरूरत अधिक है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे क्षेत्रीय पढ़ाई के बाद शिक्षा से दूर हो रहे हैं। मतदाताओं की उम्मीद है कि यहां हमारे जनप्रतिनिधि शिक्षा व्यवस्था को दुरस्त करेंगे। स्कूलों शिक्षकों की कमी दूर करने पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए। इसके साथ घुघरी में महाविद्यालय की स्थापना की जाए जिसका लाभ मोहगांव के छात्र-छात्राओं को भी मिल सकेगा। मवई ब्लॉक के ग्राम अंजनी में हायर सेकंडरी स्कूल की मांग की जा रही है।
बिछिया विधान सभा में बुढऩेर, फेन, मटियारी, सुरपन, हलोन आदि नदियां है जिसमें 12 माह पानी उपलब्ध रहता है। मटियारी डेम से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। लेकिन वह भी ना काफी है। हलोन बांध का कार्य 10 वर्ष से अधिक समय से चल रहा है। दानीटोला में मटवाल डेम बनाया गया कि जहां 15 साल से अधिक समय होने के बाद भी एक बूंद पानी सिंचाई में उपयोग नहीं हो पा रहा है। मतदाताओं को आने वाली सरकार से काफी उम्मीद है। मतदाताओं का कहना है कि हम ऐसे प्रत्याशियों को वोट देंगे जो किसान हित की रक्षा कर सके। सिंचाई के साधन उलब्ध होने से किसानो के लिए खेती लाभ का धंधा बन सकेगी। मवई ब्लॉक के अंतर्गत फेन नदी है। ग्राम परसाटोला एवं देवरी दादर से बहती है। यहां बुढऩेर व फेन नदी का संगम भी है। जहां बांध के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। जहां जल्द से जल्द बांध बनाने की उम्मीद मतदाताओं ने जताई है।
अंजनी में हाई स्कूल खुले 17 साल करीब हो गए हैं। हायर सेकंडरी स्कूल ना होने से हर साल दर्जनो बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। हायर सेकंडरी स्कूल का आधा दर्जन ग्राम पंचायत को लाभ मिलेगा।-बिहारी लाल धुर्वे, किसान, अंजनी
महंगाई, बेरोजगारी खत्म करने के प्रयास होने चाहिए। महंगाई से ग्रामीण परिवारों का बजट बिगाड़ गया है। संघर्ष करके युवा पढ़ाई तो कर लेते हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर रोजगार नही है। -पुष्पराज खैरवार, व्यवसायी, गुड़ली
नगर में बाइपास की ज्वलंत समस्या है। आए दिन दुर्घटनाएं होती है। ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं है। भारी वाहनो के कारण जाम की स्थिति बनती है। बाइपास से काफी राहत मिलेगी।-उत्तम अग्रवाल, व्यवसायी, बिछिया
बिछिया नेशनल हाइवे 30 का फायदा यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। बड़े उद्योग व कारखानों की स्थापना करने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पलायन रोका जा सकता है।-दादाभाई विश्वकर्मा, बिछिया
कान्हा नेशनल पार्क के सरही गेट में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास की आवश्यकता है। मवई के जंगल, खैराकी पाट सहित अन्य क्षेत्र हैं जहां के लिए पर्यटकों को आकृषित किया जा सकता है।-विनीत टंडिया, मतदाता, बिछिया
मवई, बिछिया के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की काफी समस्या रहती है। लाइन फाल्ट होने के साथ अन्य कारणों से कई दिनो के लिए बिजली गुल हो जाती है। बिजली व्यवस्था दुरस्त हो व लाइनमैन की संख्या बढ़ाई जाए।-अमन राजपुत, मतदाता, जंतीपुर
बाइपास की काफी जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए प्रयास करना होगा। बड़े बड़े भवन तो बना दिए गए हैं लेकिन शिक्षको व चिकित्सकों की कमी के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। -टेकराम राय, मतदाता, बिछिया
-महंगाई ने ग्रामीणों की हालत खराब हो गई है। लकड़ी जंगल से काट नहीं सकते। ईधन के दाम लगातार बढ़ रहे है। जिसपर लगाम लगाने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवागमन के लिए बेहतर सडक़ की व्यवस्था की जाए।
लखन पंद्रे, सरपंच, कटंगा
-नदियां को पर्याप्त है लेकिन जलाशय की व्यवस्था ठीक नहीं है। खेती में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। फसलों के दाम भी पर्याप्त नहीं है। किसान खेती के लिए प्रोत्साहित हों इसके लिए सुविधाएं दी जाएं।-रामरतन कुलस्ते, किसान दानीटोला
मवई से डिंडोरी तक मार्ग निर्माण किया जाना चाहिए। घुघरी को बिछिया और मवई क्षेत्र से जोडऩे के लिए बुढऩेर नदी में कई स्थानो में पुल निर्माण की जरूरत है। आज भी लोग नाव और पैदल नदी पार करने को मजबूर हैं।-अंगद प्रसाद साहू, दानीटोला
Published on:
09 Nov 2023 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
