22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन पढ़ने गए थे दो छात्र, भारत लौटे छात्र ने बताया वहां का भयावय मंजर, एक अब भी वहीं फंसा

-यूक्रेन से भारत लौटा मंडला का छात्र-जिले का एक छात्र अब भी जंगी इलाके में फंसा-वापस लौटा थात्र बोला- वहां हालात बेहद खराब-फंसे हुए छात्र की मां ने की PM मोदी से बड़ी अपील

2 min read
Google source verification
News

यूक्रेन पढ़ने गए थे दो छात्र, भारत लौटे छात्र ने बताया वहां का भयावय मंजर, एक अब भी वहीं फंसा

मंडला. रूस द्वारा यूक्रेन में हमला होने के बाद से ही दुनियाभर में इसका तहलका मच गया। लेकिन, इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिनके बच्चे खासतौर पर यूक्रेन में पढ़ने गए थे और वहां पर फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के भी दो छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से एक छात्र तो सकुशल अपने घर लौट आ या है जबकि, युद्ध के हालातों के बीच अभी वहीं फंसा हुआ है।


बता दें कि, यूक्रेन में पढ़ रहे जिले के दो छात्रों में एक छात्र सकुशल भारत पहुंच गया है। जबकि, जिले के घुघरी में रहने वाला नागेंद्र डोंगरे नामक छात्र अब भी यूक्रेन से निकलकर रोमानिया में फंसा हुआ है। जिसे लाने के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि, आगामी दो से तीन दिनों के भीतर वो भी भारत लौट आएगा। बता दें कि, हालही में यूक्रेन से अपने घर लौटे छात्र का नाम निखिल खरे है।


यूक्रेन से भारत लौटे जिले के छात्र निखिल खरे ने वहां के हालातों के बारे में बताते हुए कहा कि, यहां रहकर जिस तरह के हालात हम देख या समझ रहे हैं यूक्रेन में हालात उससे कई गुना खराब हैं। ऐसे हालात में अब भी वहां कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। निखिल ने बताया कि, यहां लौटने के बाद भी वो यूक्रेन में फंसे अपने साथियों से लगातार संपर्क में है। वो बहुत बुरे हाल में हैं। आलम ये है कि, उन्हें दोनों वक्त का खाना तक नहीं मिल पा रहा है। भूख प्यास से जूझते हुए वो कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने जीवन को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। वे किसी भी तरह वहां से निकलकर अपने वतन लौटना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War : भारत लौटी छात्रा ने जंग के हालात पर दिया बड़ा अपडेट, सरकार से की अहम अपील


अक्टूबर में गया था नागेन्द्र डोंगरे, वापस लाने के लिए सरकार कर रही प्रयास

नागेन्द्र डोंगरे एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए अक्टूबर में भारते से यूक्रेन गया था। हालांकि, सरकार द्वारा उन्हें वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नागेन्द्र लगातार ही अपने परिवार के संपर्क में हैं। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार, वो रोमानिया में सुरक्षित है। नागेंद्र डोंगरे की मां ने भारत सरकार और पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा की, प्रधानमंत्री जल्द से दल्द उनके और सभी माओं के बच्चों को उनके घर लाने की व्यवस्था करें।