
गाजे बाजे के साथ निकली गई मां आदि शक्ति की शोभायात्रा
मंडला. नवरात्र की नवमीं से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया जो शरद पूर्णिमा तक जारी रहेगा। नवरात्र के नौ दिन मां जगत जननी की आरती, पूजा, उपासना के बाद मां को विदाई दी गई। गुरुवार को राधाकृष्ण वार्ड, बुधवारी में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रंगारंग प्रस्तुति के साथ चल समारोह निकाला गया। मातारानी को रथ में स्थिापित कर रस्सी के माध्यम से खींचते हुए विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। शोभायात्रा में समाज के सभी वर्ग के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जगह जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं बुधवार को बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। देवी प्रतिमाओं की मनोहारी झांकियों को चल समारोह के रूप में निकाला गया। इस चल समारोह को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में लोग जिला मुख्यालय आए हुए थे। सड़क के दोनों ओर चल समारोह देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित थी। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सीधा नाव घाट पर बनाए गए कृत्रिम कुण्ड तक पहुंचा। यहां पर एक के बाद एक करके प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। हर प्रमुख चौराहों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं किसी भी घटना और दुर्घटना से निपटने के लिए बज्र वाहन के साथ ही अन्य साजो सामान तैयार किए गए थे। विसर्जन कुण्ड पर अनहोनी रोकने के लिए प्रशासन ने क्रेन मशीन से बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। इसके साथ ही नाव का सहारा लेकर कुण्ड के बीच में छोटी प्रतिमाओ को विसर्जित किया गया। शहर में यातायाता व्यस्था दुरस्त रखने के लिए उदय चौक से बुधवारी नावघाट तक एकाकी मार्ग घोषित किया गया था। जिसमें चल समारोह में शामिल वाहन, नावघाट से आजाद वार्ड, कचहरी मोहल्ला, जेल घाट से होते हुए शहर से बाहर निकले। लेकिन चौ पहिया वाहनो के शहर के अंदर प्रवेश होने के कारण कई स्थानो में जाम की स्थिति निर्मित हुई। ेवरी कला बबलिया एवं आसपास के क्षेत्रो में नवरात्री पर्व धूम धाम से मनाया गया। श्रद्धालु बैंड बाजे संहनाई डीजे के धुन में नाचते थिरकते देखे गए। सर्वप्रथम बाजार चौंक बस स्टैंड का चल समारोह निकला गया। इसके बाद गजराज चौंक बबलिया, शिक्षक आवास कॉलोनी बबलिया, नीचे टोला, बजरंग चौराहा रिपटा खिन्हा में विराजमान दुर्गादेवी का प्रतिमाओं का भव्य जुलूस निकाला गया।
Published on:
07 Oct 2022 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
