27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

बाघ ने दो व्यक्ति पर किया हमला, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Kanha Tiger Reserve: मंडला स्थित कान्हा टाईगर रिजर्व क्षेत्र में एक बाघ ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र गढ़ी बफर जोन अंतर्गत बीट गढ़ी की बताई जा रही है।

Google source verification

मंडला

image

Akash Dewani

Feb 10, 2025

Kanha Tiger Reserve: मंडला स्थित कान्हा टाईगर रिजर्व क्षेत्र में एक बाघ ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र गढ़ी बफर जोन अंतर्गत बीट गढ़ी की बताई जा रही है। जहां डेयरीफार्म के समीप काशमीरी नाला में रविवार को दोपहर 12:30 बजे बाघ ने 2 व्यक्ति हरेसिंह पिता गुहरासिंह मेरावी (60) एवं सुरपसिंह पिता ज्ञानसिंह कुशरे (59) निवासी नुनकाटोला को घायल कर दिया था। दोनों घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार केन्द्र गढ़ी में बुनियादी इलाज के बाद कान्हा टाईगर रिजर्व की एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया। जहां उपचार चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है। ईलाज के बाद ईलाज की राशि भी खाते में भेज दी जााएगी। क्षेत्र संचालक रविन्द्रमणि त्रिपाठी एवं उपसंचालक ने घटना क्षेत्र का निरीक्षण कर हाथी दल एवं स्टॉफ द्वारा संघन गश्ती कराई है। आस-पास के ग्रामों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की मुनादी की गई है।