
हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ निकली वाहन रैली
मंडला. हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारों से शहर गूंजायमान रहा। सुबह से ही यादव समाज भवन स्वामी सीताराम वार्ड में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यादव समाज के द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। बच्चों को भगवान श्रीराधाकृष्ण के रूप में सजाया गया था। स्वजातीय बंधुओं के द्वारा सुबह 9 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक विधि-विधान से किया गया। पूजन के बाद सभी एकजुट होकर वाहन रैली में शामिल हुए। नगर समेत आसपास के गांव तिलईपानी, ईमलीगोहान, चटुआमार, सुरंगदेवरी, सनकुही, घाघा, पौंडी सहित आदि गांव से स्वजातीय बंधु एकजुट होकर यादव समाज भवन में एकत्रित हुये थे। भगवा झंडा व सिर पर पकडी बांधकर स्वजातीय अपने-अपने वाहनों से यादव समाज भवन से वाहन रैली में शामिल हुये। वाहन रैली इलाही चौक, बुधवारी, सराफा बाजार, उदय चौक, बस स्टेण्ड, लालीपुर, बिझिंया, झण्डा चौक, नेहरू स्मारक, महाराजपुर, पौंडी, बैगा बैगी चौक होते हुए यादव समाज भवन में सम्पन्न हुई।
इसी तरह यादव भवन स्वामी सीताराम वार्ड में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, अर्चन, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन यादव बंधुओं द्वारा किया गया। जिले सहित आसपास के यादव बंधु यादव समाज भवन पहुंचे यादव बंधुओं के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, महाआरती, हवन आदि विधि-विधान से किया गया। मंत्रो उच्चातरण के साथ विधि-विधान से भगवान का पूजन अर्चन कराया गया। यादव समाज भवन भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा उठा। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की के नारों से यादव समाज भवन गूंज उठा। सभी यादव बंधु परिवार की तरह मिलकर अपने आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन किया। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, यही वजह है कि इस पर्व को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कहा जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन व्रत और पूजन करने से सुख, समृद्धि और वैभव और दीघायु संतान की प्राप्ति होती है।
रैली का प्रमुख चौराहों पर स्वागत किया गया एवं फलहारी फल व खीर वितरित की गई। बस स्टेण्ड में खीर का प्रसाद रैली में शामिल सभी यादव बंधुओं को खिलाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, युवा अध्यक्ष राजा यादव, नरेन्द्र यादव, रमेश यादव, भंगी यादव, कपिलदेव यादव, सुनील यादव, संतोष यादव, राजू यादव, गुलाब यादव, सोनू यादव, भास्कर यादव, विवेक यादव, शिव यादव, राजा यादव, नितिन यादव, ललित यादव, पवन यादव, ललित यादव, अविनाश यादव, पुलकित यादव, जितेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, राजू यादव एवं राजेश यादव व महिला मंडल की अध्यक्ष विमलेश यादव, ब्रजलता यादव, शीला यादव, मालती यादव, सरोज यादव, मिथलेश यादव, कामिनी यादव, संध्या यादव, मीनाक्षी यादव, रंजना यादव आदि उपस्थित रहे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े आयोजन हुए।
Published on:
08 Sept 2023 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
