11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतिम सांस तक लड़ेंगे किसानों के अधिकार की लड़ाई

किसान सम्मेलन में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

2 min read
Google source verification
Will fight for the rights of farmers till the last breath

Will fight for the rights of farmers till the last breath

मंडला. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिले में ब्लॉक स्तरों पर किसान सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार से विकासखंड मुख्यालय घुघरी से की गई। घुघरी मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस किसान सम्मेलन में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कार्यक्रम प्रभारी कमल सिंह मरावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुशराम सहित अनेक वक्ताओं ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा असंवैधानिक तरीके से लाए गए तीनो कृषि कानूनों के विषय मे विस्तार से जानकारी दी एवं इनसे किसानों को होने वाले नुकसानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को उद्योगपतियों के हाथों बेचने के लिए ये काले कानून बनाये हैं। चंद पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है। हम ऐसा होने नहीं देंगे कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उपस्थित नागरिकों किसानों को संबोधित करते हुए बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि भाजपा की सरकारें आज से नहीं हमेशा से किसान विरोधी रही हैं और इसलिए इन तीन काले कानूनों से किसानों को खत्म करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी थी और रहेगी, अंतिम सांस तक कांग्रेस पार्टी किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ती रहेगी। किसान सम्मेलन में किसानों का सम्मान किया गया एवं आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राजेंद्र सोनी, नेतराम साहू, उमेश धारवैया, अनुराग शर्मा, अरविंद झारिया, संजू पटेल, शालिक करचाम, अशोक अहिरवार, राधे मरावी, जानकी कुसमरिया, गीता मरावी, रूक्मणी सोनवानी, जागेश्वर धार आदि की उपस्थिति रही। मंच संचालन राधेशाह मरावी ने किया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम ने किया।