
नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं की रहेगी दावेदारी
मंडला. नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण के साथ ही नगरीय चुनाव की हलचल बढ़ गई। मंडला नगर पालिका में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रहेगी। 24 वार्डों में से 12 वार्ड में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। 10 अगस्त को नगरीय निकाय के निर्वाचन के संबंध में वार्डों के आरक्षण से संबंधित जिले के सभी नगरीय निकायों की आरक्षण कार्यवाही संपन्न की गई। उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर में चार वार्ड हैं जहां पर किसी भी वार्ड में अनारक्षित सीट ना मिलने से लोगो में निराशा देखी गई। जिला योजना भवन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को संबंधित प्रावधानों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। जिला योजना भवन में नगरपालिका मंडला के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हुई। कलेक्टर की उपस्थति में नगरपालिका मंडला के अलग-अलग वार्डों के आरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके, राजस्व अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला मुख्यालय के अलग-अलग केंद्रों में मंडला जिले के सभी नगरीय निकायों के संबंध में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कराई गई। कलेक्टर ने झंकार भवन में नैनपुर नगरपालिका के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया से संबंधित समस्त गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया एवं प्रक्रिया का अवलोकन किया।
वार्ड नंबर 1 राज राजेश्वरी वार्ड ओबीसी मुक्त
वार्ड नंबर 2 इंदिरा जी वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 3 नर्मदा जी वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 4 महात्मा गांधी वार्ड अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 5 उदय चंद वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 6 रानी दुर्गावती ओबीसी मुक्त
वार्ड नंबर 7 आजाद वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 8 श्रीराम वार्ड ओबीसी महिला
वार्ड नंबर 9 सिंगवाहिनी वार्ड अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 10 डॉ अंबेडकर अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 11 स्वामी सीताराम वार्ड अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 12 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 13 सरदार भगत सिंह वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 14 सुभाष वार्ड अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 15 सरदार पटेल वार्ड ओबीसी मुक्त
वार्ड नंबर 16 राजेंद्र प्रसाद वार्ड ओबीसी मुक्त
वार्ड नंबर17 राधा कृष्णन वार्ड अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 18 रानी अवंती वार्ड ओबीसी महिला
वार्ड नंबर 19 जवाहर वार्ड अनुसूचित जनजाति
वार्ड नंबर 20 तिलक वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 21 ज्वाला जी वार्ड ओबीसी महिला
वार्ड नंबर 22 हनुमान जी वार्ड ओबीसी महिला
वार्ड नंबर 23 बूढ़ी माई वार्ड अनुसूचित जाति
वार्ड नंबर 24 दादा धनीराम वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला
Published on:
11 Aug 2022 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
