मंदसौर. मंदसौर जिले के शामगढ़ के निकट धामनिया में रविवार सुबह एक भीषण बस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या और बढऩे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिक स्तर पर 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पांच मृतकों के शव स्थानीय श्यामगढ़ अस्पताल में लाए गए हैं। धामनिया के निकट हुए भीषण बस हादसे में 20 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। भगवती बस सर्विस की बस मंदसौर से भानपुरा की ओर जा रही थी, कि धामनिया के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। सुबह करीब 8:30 बजे हुए बस हादसे में ज्यादातर लोग समझ ही नहीं पाए कि हादसा कैसे हुआ ।