15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां होने वाला है देश का सबसे बड़ा जल महोत्सव, विदेशों जैसे इवेंट भी होंगे

तैयारी: अगले माह हनुवंतिया (Hanuvantia tapu) से भी बड़ा आयोजन, वाटर एडवेंचर सैलानियों को लुभाएंगे, 1000 को मिलेगा रोजगार और करोड़ों से गुलजार होगा बाजार

2 min read
Google source verification
mandsaur1.png

विकास तिवारी

मंदसौर। प्रदेश में सबसे बड़ा जल महोत्सव गांधीसागर में हो, इसके लिए शासन-प्रशासन तैयारी में जुटा है। यहां खंडवा के हनुवंतिया से अधिक व्यवस्था की जा रही है। पयर्टन विभाग ने कार्य के टेंडर जारी किए हैं।

अगले 10 साल की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल गांधीसागर (gandhi sagar) में जनवरी में पांच दिनी जल महोत्सव होगा। फिलहाल तारीख तय नहीं है। वहीं 90 दिन तक कई गतिविधियां होगी। एक अलग नगर भी यहां आकार लेगा। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। करोड़ों से बाजार गुलजार होगा। महोत्सव के लिए 50 हेक्टेयर जमीन दो दिन में प्रशासन पयर्टन विभाग को भी दे देगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग की जमीन भी पर्यटन विभाग (mp tourism department) को दी जाएगी। जमीन की अंतिम प्रक्रिया पर्यटन विभाग के अधिकारी और कलेक्टर के दौरे के बाद तय होगी।

यह भी देखेंः

एमपी के गोवा में शुरू हुआ रोमांच का उत्सव, समुंदर जैसा नजारा
दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित टापू, यहां भी मिलेगा गोवा जैसा मजा

कच्छ की कंपनी करेगी काम

पयर्टन विभाग के सहायक महाप्रबंधक विवेक श्रोत्रिय ने बताया, गांधीसागर में महोत्सव के लिए कच्छ की कंपनी को 10 साल के लिए काम दिया है। नया छोटा नगर बसेगा, जिसमें कई बाजार होंगे। हर साल 3 माह महोत्सव चलेगा। नए साल में जनवरी से होगा। आने वाले साल में अक्टूबर से होगा।

बनेगा आधुनिक बाजार

महोत्सव में 1000 से अधिक पयर्टक अत्याधुनिक कैंप में रुकेंगे। वे कई तरह के बाजार जैसे क्राफ्ट समेत अन्य बाजार का आनंद लेंगे। फूड फेस्टिवल, अलग-अलग तरह के वाटर स्पोर्टस, एयरफोन म्यूजिक डांस, जेट स्काय, फ्लोटिंग फेस्टिवल होंगे। पानी पर मंच बनेगा। कई गतिविधियां होंगी।

देश का सबसे बड़ा जल महोत्सव करेंगे

प्रदेश का नहीं, देश का सबसे बड़ा जल महोत्सव गांधीसागर में होगा। विदेशों की तरह स्पोटर्स और अन्य व्यवस्था होगी। पयर्टन विभाग को 50 हेक्टेयर जमीन दो दिन में दे दी जाएगी। पर्यटक जिले के अन्य पर्यटन स्थलों को भी देख सकें, ऐसी व्यवस्था भी करेंगे।

-गौतम सिंह, कलेक्टर, मंदसौर