8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में निकली जिंदा युवक की शव यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, VIDEO

- अच्छी बारिश के लिए अजीबो-गरीब टोटका- शहर में निकली जिंदा युवक की शव यात्रा- बड़ी संख्या में शामिल हुए शहर के लोग- सोशल मीडिया पर चर्चा में आई अनोखी शव यात्रा

2 min read
Google source verification
shav yatra

शहर में निकली जिंदा युवक की शव यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, VIDEO

वैसे तो देश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त है। कई इलाकों में बाढ़ और तूफान की चपेट में आकर लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन, अब भी मध्य प्रदेश का बड़ा इलाका मानसूनी बारिश की आस लगाए बैठा है। कई जगह तो बारिश की कामना करते हुए अलग अलग टोटके करने भी शुरु कर दिए हैं। बात करें सूबे के मंदसौर जिले की तो यहां के लोग भी लंबे समय से बारिश के इंतजार में है। यहां भी लोग बारिश की आस में कई अजीबो गरीब टोटके तक कर चुके हैं।

पिछले दिनों तो मद्य प्रदेश मौसम विभाग ने मंदसौर को सुखा क्षेत्र में घोषित कर दिया था, जिससे लोगों में खासा निराश भी देखने को मिली थी। हालांकि, बीच में एक दो दिन पानी गिरा भी, लेकिन उसे भी ऊंट के मूंह में जीरे के समान माना जा सकता है। आलम ये है कि, बारिश का सीजन होते हुए भी मौजूदा समय में क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तथा बादल तो होते हैं लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं बनते। ऐसे में अगर समय रहते बारिश न हुई तो सोयाबीन के किसानों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यहां लोगों ने बारिश की कामना करते हुए टोटके के तौर पर जिंदा शख्स की शव यात्रा तक निकाल दी है।

यह भी पढ़ें- घोड़े पर सवार होकर निकले बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री, वीडियो वायरल


शहर में घुमाई गई जिंदा शख्स की शव यात्रा

स्थानीय लोगों का कहना है कि, ऐसा माना जाता है कि, किसी जीवित व्यक्ति की शव यात्रा निकालने पर बारिश होने लगती है। इस टोटके में बड़ी चुनौती ये भी रहती है कि,जिंदा होते साते अपनी शव यात्रा कौन निकलवाए। लंबी जद्दोजहद के बाद चैतन्य सिंह सामने आए और अपनी शव यात्रा निकलवाने को तैयार हुए। इसके बाद बाकायदा शव वाहन और ढोल बाजे बुलाए गए। पूरे संस्कारों के साथ अर्थी तैयार की गई और चैतन्य सिंह को उठाकर अर्थी पर लेटाया गया। इसके बाद जिंदा युवक की शव यात्रा शहरभर में घुमाई गई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोक भी शामिल हुए।


ये है मान्यता

मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि, इस टोटके से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और बादल बरसने लगते हैं। हालांकि, बारिश कराने में ऐसे किसी टोटके का पत्रिका समर्थन नहीं करता।


अर्थी पर लेटा शख्स बोला...

वहीं, अर्थी पर लेटे चैतन्य सिंह का कहना है, अगर हम पर्यावरण, पेड़ पौधों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आगे और परेशानी बढ़ेगी। कई लोगों की अर्थियां उठेंगी। लोगों को पर्यावरण के लिए जागरुकता लानी होगी।