7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bus and Road Accident : इंदौर से भीलवाड़ा जा रही बस पलटी, 21 लोग घायल

मंदसौर में मल्हारगढ़ के पास महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई।

less than 1 minute read
Google source verification
indore_bhilwara_bus_accident_in_mandsaur_twenty_passengers_injured.jpg

मंदसौर में मल्हारगढ़ के पास महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। हालांकि किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि एक निजी यात्री बस इंदौर से भीलवाड़ा राजस्थान जा रही थी बताया गया है की कोई गंभीर घायल नहीं है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर से चलकर भीलवाड़ा जा रही सरकार उपकार नाम की निजी यात्री बस अचानक बेकाबू होकर सड़क के बीच में ही पलट गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह 6 बजे के आसपास हुआ है। इस दौरान ज्यादातर यात्री नींद में थे। बस में करीब 36 यात्री सवार थे। जैसे ही बस पलटी नींद टूटते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। कोई दर्द से चिल्ला रहा था, तो कोई खून से लथपथ पड़ा था। बस में सवार 36 यात्रियों में से 21 यात्री घायल घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस की मदद से मल्हारगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर लोगों को उनके घर भेज दिया गया। वहीं करीब 4 लोग ऐसे हैं जिनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मामले में मल्हारगढ़ पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें:
Interesting News: बंदर की मौत के बाद की तेरहवीं, हजारों लोगों ने किया मृत्युभोज