
बाइक बरामद की तो कंजरों से जहरीली शराब भी जब्त की
मंदसौर.थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर के कंजर गिरोह को पकडऩे में सफलता हासिल की। पुलिस ने 6 कंजरों को पकड़ा। पुलिस की तीन टीमों ने राजस्थान के 6 कंजरों को पकड़ा। इन आरोपियों ने रामगजमंडी व भोपाल में बाइक चोरी करना कबूला। पुलिस ने पकड़े गए इन आरोपियों से जहरीली शराब जब्त की। थाना प्रभारी भानपुरा रमेशचंद्र दांगी ने बताया कि कंजर गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग टीमों ने 6 बदमाशो को गिरफ्तार किया। इस दौरान 6 बाइक व 25 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब जब्त की।
दांगी ने बताया कि 13 जून को सूचना पर तीन टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा था। पहली टीम ने लेदी चौराहा आम रोड पर बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे जिन्हे रोक कर नाम पता पूछने पर मालमसिह कंजर (35) पिता हरीचन्द्र कंजर, नन्दसिंह (30) 30 पिता कैलाश कंजर दोनों निवासी तितरवासा थाना सदर झालावाड के थे। तलाशी के दौरान उनके पास प्लास्टिक की केन में 8 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब जब्त की। दूसरी टीम ने ग्राम ओसरना आम रोड पर बाइक पर दो संदिग्ध को देखा तो उन्हें रोका। इसमें सुरेन्द्र सिंह (19) वर्ष गोरीलाल कंजर व कमलेश (22) वर्ष पिता मुकेश कंजर दोनों निवासी तितरवासा थाना सदर झालावाड के थे। उनके पास 9 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब जब्त की। तीसरी टीम ने कैसोदा व भैसोदा के बीच बाइक पर दो संदिग्ध को देखा और रोका। सुरेश (30) पिता भंवरलाल कंजर, कालु कंजर पिता रुपानिया कंजर दोनों निवासी तितरवासा सदर झालावाड के थे। उनके पास भी 8 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब थी।
पुलिस की इन तीन टीमों ने 6 कंजरों को अलग-अलग जगह से 25 लीटर शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में रामगजमंडी और भोजपाल बाइक चोरी करना कबूला। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक भी बरामद की। आरोपीगणों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया। अन्य के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Published on:
16 Jun 2026 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
