28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अधीक्षक से कहा नहीं आने देंगे हार्दिक पटेल को

कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
2 min read
Google source verification
patrika

hardik patel

मंदसौर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को हार्दिक पटेल के जिले में प्रवेश निषेध करने को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि हार्दिक पटेल से जिले की शांति भंग होने का खतरा है। हार्दिक का जिले में प्रवेश रोका जाए। यदि नहीं रोका गया तो युवा मोर्चा कार्यकर्ता सड़क ों पर आकर विरोध करेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने कहा कि हार्दिक पटेल का जगह-जगह विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देते समय हितेश शुक्ला, महेंद्र परिहार, आदित्य मारोठिया, हेमंत बुलचंदानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हार्दिक आज मिलेगें मृत किसानों के परिजनों से
किसान क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल छह अप्रैल को दोपहर 12 बजे हर्कियाखाल फं टा नीमच पहुंचेगे। इसके बाद 12:30 बजे सरदार पटेल प्रतिमा जीरन पर माल्यापर्ण करेगें। उसके बाद किसान आंदोलन मेंं मृत किसान नयाखेड़ा निवासी चेनराम पाटीदार, बरखेडा़ पंथ निवासी अभिषेक पाटीदार के परिजनों से मिलेगें। इसके बाद चार बजे मंदसौर बीपीएल चौराहा पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेगें। इसके बाद साढ़े चार बजे बड़वन में मृत किसान घनश्याम धाकड़ के परिजनों से मिलेगें। उसके बाद लोध में मृत किसान सत्यानारायण गायरी के परिजनों से मिलेगें। उसके बाद टकरावद के मृत किसान पूनमचंद पाटीदार के परिजनों से मिलकर चिलौद पिपलिया जाएंगे। जहां मृत किसान कन्हैयालाल पाटीदार के परिजनों से मिलेगें।

काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
मंदसौर । 7वां वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर शासकीय कन्या महाविद्यालय मंदसौर के प्रवेश द्वार पर प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों और प्राचार्य ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रदर्शन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. उमा गगरानी, डॉ. पीएल पाटीदार, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. राजश्री ठाकुर, डॉ. शीला आर्य, डॉ. सुधीर रायजादा, रजनी यादव शामिल थे। बताया गया कि मप्र महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन होगा। 15 अप्रैल तक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। 23 से 28 अप्रेैल तक जिला मुख्यालय पर कार्यालय समय के पश्चात धरना दिया जाएगा। मई को प्रांतीय बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।