10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्र्रेस में नामांकन निरस्त होने पर किया विरोध तो भाजपा ने पूजा कर मनाया जश्न

कांग्रेस ने समूचे जिले में उपवास के साथ किया विरोध प्रदर्शन -भाजपा ने प्रधानमंत्री के 12 साल पूरे होने पर जिले के मंदिरों में की पूजा

2 min read
Google source verification
mandsaur hindi news

कांग्रेस ने समूचे जिले में उपवास के साथ किया विरोध प्रदर्शन

मंदसौर.
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर शहर ब्लॉक व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने बुधवार को सामूहिक उपवास एवं धरना-प्रदर्शन किया। वहीं जिले में बीजेपी में सभी क्षेत्रों में मंदिरों पर विशेष पूजा-अर्चना करते हुए प्रधानमंत्री के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाया। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के समूचे जिले में आयोजन हुए। कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के बीच लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


गांधी चौराहा पर आयोजित उपवास व धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में झूठ, षड्यंत्र और राजनीतिक दुर्भावना के तहत पूर्व सांसद का राज्यसभा नामांकन निरस्त कराया जाना लोकतंत्र एवं संविधान की मूल भावना पर सीधा प्रहार है। यह केवल एक उम्मीदवार के अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि जनता की लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को कुचलने का प्रयास है। गुर्जर ने कहा कि उपवास एवं धरना-प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ कांग्रेसजनों के जनसंकल्प का प्रतीक है। इस दौरान पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, प्रकाश रातडयि़ा, विक्रम विद्यार्थी, त्रिदेव पाटीदार, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा, हनीफ शेख, रफत पयामी, राखी सत्रावाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांधी चौराहा पर उपवास पर बैठे और विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा ने मंदिरों में की पूजा, पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण, गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर बुधवार को जिलेभर में मंदिरों पर पूजा अर्चना एवं अभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वास्थ की मंगलकामनाए की। जिला मुख्यालय पर सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया, सुवासरा विधानसभा में विधायक हरदिपसिंह डंग एवं गरोठ विधानसभा क्षेत्र में विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंदिरों में पहुंचकर भजन-कीर्तन के साथ पूजा-अर्चना की।
12 फलदान पौधे रोपित किए
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊचाइयों को स्पर्श किया है। गरीब कल्याण से लेकर डिजिटल क्रांति तक आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विस्तार से लेकर भारत की वैश्विक साख को सुदृढ़ करने तक, हर क्षेत्र में राष्ट्र ने नई गति और नई दिशा प्राप्त की है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर पर 12 फलदार एवं औषधी वाले पौधे रोपित करते हुए पर्यावरणर संरक्षण का संकल्प लिया गया।