
mandsaur zila panchayat chief viral complaint letter to sp for misbehaviour (फोटो सोर्स- Patrika.com)
mp news: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के हाइवे वाले अभद्र वीडियो कांड के बाद एक और बाद मामला सामने आया है। अब यहां भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने एसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि सीतामऊ-सुवासरा रोड के खेरखेड़ा टोल पर उनके साथ टोलकर्मियों ने गंदे इशारे किए है। अध्यक्ष पाटीदार द्वारा लिखा ये पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (zila panchayat chief viral complaint letter)
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत में जो बातें लिखीं, वो हैरान करने वाली हैं। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि '22 जून की शाम जब वे मंदसौर से निजी गांव गुराडिया प्रताप लौट रही थीं, तभी सीतामऊ-सुवासरा रोड स्थित खेरखेड़ा टोल पर टोलकर्मियों ने उनकी गाड़ी को जानबूझकर रोका। शिकायत के मुताबिक, टोल मैनेजर केतन उपाध्याय समेत अन्य कर्मचारियों ने पहले उनकी गाड़ी को 5 से 8 मिनट तक रोके रखा और जब ड्राइवर ने वजह पूछी तो उनके साथ अभद्र भाषा में बात की गई।
पत्र में पाटीदार ने लिखा कि जब ड्राइवर ने पीछे की खिड़की नीचे की, जहां वे खुद बैठी थीं, तब टोलकर्मी उनके सामने लगातार अशोभनीय इशारे और भाषा का प्रयोग करने लगे। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान टोल मैनेजर भी मौज़ूद था, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।
पाटीदार ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि यह केवल उनके साथ नहीं, बल्कि हर उस महिला प्रतिनिधि के साथ हो सकता है जो सार्वजनिक जीवन में सक्रिय है। उन्होंने SP से मांग की है कि संबंधित टोलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई महिला अपमानित न हो।
यह शिकायती पत्र जैसे ही सामने आया वैसे ही यह पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों के जनप्रतिनिधियों ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुछ नेताओं ने टोल कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। अब देखना ये है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और टोलकर्मियों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। हालांकि, इस घटना का कोई वीडियो फिलहाल सामने नहीं आया है।
Published on:
29 Jun 2025 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
