7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp news: एमपी में किसान ने लगाई लोट, तो 8 दिन में बंध गया कलेक्टर का ‘बोरिया बिस्तर’

mp news: मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, मंदसौर कलेक्टर दिलीप यादव का ट्रांसफर, अदिति गर्ग को बनाया गया मंदसौर कलेक्टर।

2 min read
Google source verification
Mandsaur collector transfer

mp news: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने मंदसौर में किसान के कलेक्ट्रेट में लोट लगाने के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए मंदसौर कलेक्टर का ट्रांसफर कर दिया है। मंदसौर कलेक्टर दिलीप यादव की जगह अब अदिति गर्ग को मंदसौर का नया कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि 8 दिन पहले मंदसौर में कलेक्ट्रेट में एक किसान लोट लगाते हुए अपनी फरियाद सुनाने के लिए पहुंचा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और इस मामले में कलेक्टर को अपनी सफाई तक देनी पड़ी थी।

किसान की लोट कलेक्टर पर एक्शन

मंगलावर को मध्यप्रदेश सरकार ने तीन IAS के ट्रांसफर किए हैं। इनमें मंदसौर कलेक्टर दिलीप यादव का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि 8 दिन पहले सुनवाई न होने से दुखी किसान के द्वारा कलेक्ट्रेट में लोट लगाने की घटना के बाद कलेक्टर दिलीप यादव पर एक्शन लेते हुए उनका ट्रांसफर किया गया है। तब लोट लगाने वाले किसान शंकर लाल ने अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। किसान शंकर लाल का कलेक्ट्रेट में फरियाद सुनाते हुए लोट लगाने का वीडियो पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी अपने ट्विटर से शेयर कर सरकार पर निशाना साधा था। जिसके बाद कलेक्टर दिलीप यादव को इसे लेकर सफाई भी देनी पड़ी थी।

- इस तरह से किसान ने लगाई थी कलेक्ट्रेट में लोट

किसान शंकर लाल ने कलेक्ट्रेट में लगाई थी लोट

बता दें कि 17 जुलाई को मंगलवार को मंदसौर कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब बुजुर्ग किसान शंकर लाल लोट लगाते हुए फरियाद सुनाने पहुंचे थे। तब किसान शंकर लाल ने बताया था कि वो साकतली के रहने वाले हैं और 14 साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। किसान ने कलेक्ट्रेट में ही पदस्थ सरकारी कर्मचारी पर फर्जी तरीके से उनकी जमीन हथियाने के आरोप भी लगाए थे।


यह भी पढ़ें- एमपी में दूध पर बोनस देगी सरकार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान


इन तीन IAS के तबादले

मंगलवार को मप्र. शासन की ओर से जिन तीन IAS के तबादले का आदेश जारी किया गया है उसमें मंदसौर कलेक्टर दिलीप यादव के अलावा कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद और उप सचिव अदिति गर्ग का भी नाम है। आदेश के मुताबिक अदिति गर्ग को मंदसौर का नया कलेक्टर बनाया गया है जबकि दिलीप यादव को कटनी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अवि प्रसाद को उप सचिव का दायित्व सौंपा गया है।