12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में ‘रबड़ी’ ने बारातियों-घरातियों को कर दिया बेहाल..

mp news: शादी समारोह में दूषित रबड़ी खाने से कई लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए, अस्पताल में कराया गया भर्ती...।

2 min read
Google source verification
rabdi

mp news: मंदसौर जिले के गरोठ में एक शादी समारोह के दौरान दूषित रबड़ी खाने से कई मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई और वो फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। रबड़ी खाने के बाद मेहमानों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। देर रात तक अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा जिनका इलाज किया। बताया जा रहा है कि शादी में जो रबड़ी मेहमानों को परोसी गई थी वो दूषित दूध से बनी हुई थी।

रबड़ी ने बारातियों-घरातियों को किया बेहाल

गरोठ में रहने वाले मनोज चौधरी नाम के शख्स के घर पर शादी का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। यहां आए मेहमानों ने रबड़ी खाई, जिसके बाद उन्हें उल्टी दस्त होने लगे। तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फूड पॉइजनिंग के शिकार सभी मरीजों की हालत सामान्य है। जबकि आठ लोगों की तबीयत नाजुक होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


यह भी पढ़ें- देवर की शादी में डांस करने के बाद अचानक गायब हो गई भाभी

दूषित दूध से बनी थी रबड़ी

डॉक्टर के मुताबिक फूड पॉइजनिंग के जितने भी मरीज आए थे उन सभी ने शादी में रबड़ी खाई थी। अंदेशा है कि शादी में जो रबड़ी मेहमानों को परोसी गई वो दूषित दूध से बनी थी। दूषित खाने की वजह से कई लोगों की तबीयत खराब जांच के लिए प्रशासन ने उचित कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- खेत पर सोने गया पति तभी पत्नी ने फोन कर जीजा को दी खबर फिर…