
transfers of police station in-charges
mp news: मंदसौर जिले में जल्द ही बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों की सर्जरी होगी। इसमें वे थानाप्रभारी हटेंगे जिनके बारे में भाजपा संगठन को शिकायत मिली है। इसके साथ वे जिनको काम कमजोर है और जो लंबे समय से एक ही थाने पर काम कर रहे है।
सूत्रों की माने तो संगठन ने भी एक सूची प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के लिए भेज दी है। जल्द ही थानाप्रभारियों की एक सूची पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी की जाएगी। पुलिस विभाग के अलावा भी जिला पंचायत से लेकर राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किए जाएंगे। इसको लेकर भी तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है। (transfers of police station in-charges)
जिले में 17 थाने है। वही सबसे अधिक कमजोर काम करने वाले थानाप्रभारी गरोठ, सीतामऊ और मंदसौर विकासखंड में चिद्धिति किए गए है। इसके अलावा जिन थानाप्रभारियों के काम से जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं है। वे भी इन्ही क्षेत्रों से है।
इन तीनों विकासखंडों में 14 थानाक्षेत्र आ रहे है, जिनमें कई थानाप्रभारियों को बदला जाएगा। इसके अलावा कुछ उपनिरीक्षक, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भी इधर से उधर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश दीक्षित का कहना है कि स्थानातंरण की प्रक्रिया होना है। उसकी प्रक्रिया चल रही है। स्थानातंरण नीति के अनुसार स्थानातंरण होगें। वहीँ, एसपी अभिषेक आनंद का कहना है कि कुछ दिनों में स्थानातंरण होना है। जिनका कमजोर कार्य रहा है, उनको हटाया जाएगा। स्थानातंरण नीति के अनुसार स्थानातंरण होगें।
सूत्रों की माने तो तीनों विकासखंडों में कई थाना की सर्जरी हो सकती है। इसमें जिला मुख्यालय के नईआबादी, वायडीनगर थाना तो मंदसौर ग्रामीण क्षेत्र में भावगढ़, नाहरगढ़, अफजलपुर, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़, भानपुरा और गांधीसागर थाना शामिल है।
इन सभी थानों में कुछ थानाप्रभारियों को अधिक समय एक ही थाने पर हो गया तो किसी को कमजोर काम है तो किसी से जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं है। इनमें से कुछ थानाप्रभारी वे भी है। जिन्होंने अच्छा काम किया है। जिनको दूसरा थाने का प्रभारी बनाया जा सकता है। मल्हारगढ़ विकासखंड में भी एक दो थाने पर फेरबदल हो सकते है।
Published on:
08 Jun 2025 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
