
पशुपतिनाथ पाटोत्सव पर्व के साथ गुरुवार से पशुपतिनाथ मेला शुरू हो गया। सुबह 10 बजे पशुपतिनाथ के साज-शृंगार के साथ पूजा-अर्चना कर इसका शुभारंभ किया गया। आपको बता दें कि गुरुवार का शुरू किए गए इस पाटोत्सव पर्व के दौरान 15 दिन तक पशुपतिनाथ महादेव का अभिषेक होगा। वहीं हर दिन पशुपतिनाथ महादेव का विशेष रूप से शृंगार किया जाएगा। मंदिर समिति के मुताबिक हर दिन सुबह 9 बजे भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद आकर्षक शृंगार के बाद भक्त पशुपतिनाथ बाबा के दर्शन करेंगे।
बुधवार को नपा अध्यक्ष ने किया था निरीक्षण
पशुपतिनाथ पाटोत्सव मेले की शुरुआत से पहले बुधवार को नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। 1962 से शुरू हुई परंपरा, आपको बता दें कि शहर में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में 1962 से मेला आयोजित करने की परंपरा शुरू हुई थी। उस समय मेला दो दिन के लिए लगाया गया था। लेकिन वर्ष में 2022 में 60 साल बाद पहली बार इस मेले का आयोजन 38 दिन के लिए पशुपतिनाथ मेले का आयोजन किया गया था। 1962 से यह मेला दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा से शिवना किनारे पशुपतिनाथ मंदिर के पास हर साल आयोजित किया जाता है। मेला रतलाम, नीमच और मंदसौर जिले में लगने वाला सबसे बड़ा मेला होता है।
Updated on:
23 Nov 2023 12:34 pm
Published on:
23 Nov 2023 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
