6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

मेगी खाने के बहाने सात साल की बच्ची को घर बुलाया और फिर किया बलात्कार

-पीडि़ता ने घर जाकर बताया परिजनों को, पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Google source verification


मंदसौर.
भावगढ़ थानाक्षेत्र में एक आरोपी ने सात साल की बालिका का बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घर जाकर पूरी आप बीती परिजनों को बताई। उसके बाद पीडि़ता के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि सात साल की बच्ची को आरोपी राहुल उम्र साढ़े १८ साल ने अपने घर पर मैगी खाने के बहाने बुलाया। और फिर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी राहुल ने पीडि़ता को धमकाया कि अगर यह बात किसी से कही तो जान से मार दूंगा। पीडि़ता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आप बीती बताई। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ पाक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
रातभर गुमराह करता रहा आरोपी
भावगढ़ थानाप्रभारी अरविंद ङ्क्षसह राठौड़ ने बताया कि आरोपी र ाहुल रातभर पुलिस को अपनी उम्र को लेकर गुमराह करता रहा। पहले उसने अपनी जन्म तारीख २००५ की बताई। सुबह जब स्कूल खुला तो सामने आया कि आरोपी साढ़े १८ साल का है। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।