नरवाई जलाने की घटनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी कराई है, जिसे देखते हुए सरकार किसानों को लगातार समझाइश दे रही है। सीएम(CM Mohan Yadav) ने कहा, फसल के बाद बचे अवशेष में आग लगाने से खेत की उर्वरा शक्ति कम होती है। इस स्थिति के निराकरण के लिए मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है और उन पर अनुदान की व्यवस्था भी है, उन्होंने किसानों से जमीनें नहीं बेचने की अपील भी की। जरूरत पड़े तो मकान गिरवी रख देना, कर्ज ले लेना लेकिन जमीन बेचने के बजाए उसे बचाना यह आमदानी बढ़ाएगी। यह बाप दादाओं की दी हुई धरोहर है, इसे बचाना।