21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में एक साथ 11 मोरों की मौत से मचा हड़कंप

Peacocks Died in Mandsaur : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साथ 11 मोरों की मौत से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मृत मोर देखें।

less than 1 minute read
Google source verification
Peacocks Died in Mandsaur

Peacocks Died in Mandsaur

Peacocks Died in Mandsaur : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साथ 11 मोरों की मौत से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मृत मोर(Peacocks Died in Mandsaur) देखें। इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन और वन विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल अधिकारीयों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढें - एमपी के 35 गांव में हीरे का भंडार, सर्वे में बड़ा खुलासा, देखें लिस्ट

जांच में जुटा वन विभाग

ये पूरा मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से कई मोरों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो रही थी। रविवार सुबह खेतों में गए लोगों ने एक साथ 11 मोरों(Peacocks Died in Mandsaur) को मृत पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारीयों को दी। सुचना मिलते ही विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुचें। वहीं अफजलपुर थाने के प्रभारी भी मामले की जांच के लिए पहुंचे।

ये भी पढें - प्रदेश में खुलेंगी 2835 डेयरी, 5 साल में दूध ही दूध

पहले भी हुई हैं मोरों की मौत

4 मार्च 2024 को भी एक दर्जन से ज्यादा मोरों की मौत हुई थी। ये मामला छतरपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के ननगांव का था। यहां किसानों को खेतों में जगह-जगह राष्ट्रीय पक्षी कहे जाने वाले मोरों के शव मिले थे। मौत के पीछे की वजह तेज बारिश और ओलाबृष्टि बताई गई थी।