2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिटिया को लखपति बना देगी यह योजना, शिक्षा और शादी की नहीं रहेगी चिंता

इस योजना के तहत हर माह करीब 900 बालिकाओं के खाते खुल रहे हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Dec 2021, 3:07 PM IST

birtya.png

मंदसौर. केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य के लिए बहुत अच्छी योजना है, अगर आप इस योजना के तहत अपनी बालिकाओं का अकाउंट खुलवाते हैं, तो निश्चित ही इससे बिटिया की पढ़ाई और शादी की चिंता से मुक्ति मिल जाती है। फिर आपको इस बात की टेंशन नहीं रहती है कि आप ऐन वक्त पर कहां से व्यवस्था करेंगे, मंदसौर जिले के करीब 85 गांव शत प्रतिशत सुकन्या हो गए हैं।

हर माह 900 बालिकाओं के खुल रहे खाते
जानकारी के अनुसार डाक विभाग ने जिले को शतप्रतिशत सुकन्या बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाडयि़ों की मदद से अभियान चलाया है। मंदसौर जिले में इस योजना के तहत हर माह करीब 900 बालिकाओं के खाते खुल रहे हैं। चूंकि जिले में 0 से 10 वर्ष तक की करीब 1.45 लाख बालिकाएं है, जिनमें से करीब 50 हजार बालिकाओं के खाते खुल चुके हैं। वहीं जिले के 85 गांव ऐसे हैं जहां एक भी बालिका इस खाते से वंचित नहीं है।

ओमिक्रॉन अलर्ट-एमपी के कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे में 18 को कोरोना

फैक्ट फाइल

-2015 से अब तक 30 नवबर 2021 तक जिले में 49 हजार 262 सुकन्या खाते खोले जा चुके है।

-एक अप्रल 2021 से 30 नवंबर तक जिले में 7245 सुकन्या खाते खोले गए।

-मंदसौर जिले के शतप्रतिशत सुकन्या गांव- 85

-जिले को शतप्रतिशत सुकन्या बनाने के लिए खाते खोलना शेष 95 हजार

-8 माह में सुकन्या में खोले गए खाते 7200


8 से 10 रुपए में जमा हो जाएगी मोटी रकम
अगर अपनी बेटी की पढ़ाई और उसकी शादी के खर्चे को लेकर चिंतित हैं तो इस चिंता को छोड़ दीजिए। आप हर दिन मात्र 8 से 10 रुपए की बचत करके इस चिंता से मुक्त हो सकते हैं।

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी- अब जनरल टिकट से कर सकेंगे इस ट्रेन में सफर

इस तरह मिलता है लाभ
-जन्म से 10 साल तक की बेटी का खुलता है खाता।
-डाकघर या बैंक में खुलवा सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट।
-खाता खुलवाने के लिए फॉर्म के साथ, जन्म प्रमाण पत्र, बेटी के माता-पिता का पहचान पत्र (पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) सहित पते के लिए पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल आदि देना पड़ता है।

-इस योजना के तहत न्यूनतम राशि 250 रुपए से खाता खुल जाएगा और आप इसमें अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
-एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे।

-इस योजना की तहत वर्तमान में 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
-इस खाते पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है।
-इस योजना के तहत हर माह 3000 रुपए का निवेश करते हैं तो सालाना 36000 रुपए होते हैं। इसी प्रकार जारी रखने पर 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग पर आपको 9 ,11,574 के करीब रुपए मिले सकते हैं। लेकिन इस बारे में आप बैंक या डाकघर में भी स्थिति क्लियर कर सकते हैं। वहीं आपकी बेटी 21 साल की होने पर आपको 15 लाख रुपए से अधिक मिल सकते हैं।


सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जिले में 50 हजार खाते खुल चुके हैं। जिले के 85 गांव शत प्रतिशत सुकन्या हो गए हैं।
-राजेश कुमावत, अधीक्षक, डाकघर