
राजगढ़/ब्यावरा. मालवा बेल्ट वालों के लिए इंदौर-कोटा ट्रेन आवाजाही का सबसे सुगम साधन है, इस ट्रेन से काफी कम किराए में लोग इंदौर से लेकर कोटा तक की यात्रा आसानी से कर पाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह ट्रेन काफी समय तक बंद रही, इसके बाद चालू भी हुई तो इसमें रिजर्वेशन करवाने के बाद ही यात्रा की जा सकती थी, लेकिन अब जल्द ही इस ट्रेन के यात्रियों को जनरल टिकिट से यात्रा करने की सौगात मिल रही है। इस ट्रेन में जनरल टिकिट से यात्रा करने के लिए चार सामान्य कोच होंगे।
स्टेशन पर ही टिकट मिलना शुरू हो जाएगी
इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों की सहूलियत के लिए चार कोच सामान्य श्रेणी में कर दिए हैं। अब इनके लिए स्टेशन पर ही टिकट मिलना शुरू हो जाएगी। यानि अब अलग से रिजर्वेशन नहीं कराना होगा। हालांकि ये टिकट सामान्य श्रेणी के नहीं होंगे, इनमें भी सुपरफास्ट का चार्ज लगेगा।
चार विशेष कोच इस श्रेणी के लिए तय
दरअसल, बीते दिनों ही इंदौर कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22983 और 22984) के नंबर बदल दिए गए हैं। सुबह 10.30 बजे आकर कोटा रवाना होने वाली उक्त गाड़ी इंदौर से लौटने में 6.40 बजे आएंगे। उक्त गाड़ी से हर दिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आना जाना होता है, लेकिन सिर्फ रिजर्वेशन पर ही आधारित टिकट होने के कारण यात्रियों को फजीहत हो रही थी । यात्रियों को समय पर टिकट नहीं मिल पा रहे थे, साथ ही हर दिन सैकड़ों यात्री सफर से वंचित रह जाते थे। अब लोकल टिकट की तर्ज पर सुपरफास्ट चार्ज के साथ टिकट विंडो पर आसानी से टिकट मिल पाएंगे। बता दें कि चार विशेष कोच इस श्रेणी के लिए तय किए गए हैं, इनमें डी-1, डी-9, डी- 11 और डी - 12 शामिल हैं। कोरोना के कारण रिजर्वेशन सहित अन्य पाबंदियां रेलवे ने की थी। साथ ही स्पेशल गाडयि़ों में तकिया, कंबल, बेडशीट, पेंट्री इत्यादि अभी शुरू नहीं किए गए हैं। अब फिर से कोरोना दहलीज पर है। माना जा रहा है कि अब फिर से पाबंदियां बढ़ सकती हैं।
स्टेशन पर अब टिकट सामान्य तौर पर मिलने लगेंगे लेकिन उसमें सुपरफास्ट का ही चार्ज लगेगा। चार अतिरिक्त कोच सिर्फ इसी श्रेणी के लिए तय किए गए हैं।
- मनोज भटनागर, स्टेशन प्रबंधक, ब्यावरा
Updated on:
5 Dec 2021, 1:08 PM IST
Published on:
5 Dec 2021, 12:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.