12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनीखेज : मोहब्बत में मिली मौत, कुएं में मिली आधी लाश

परिजनों ने पुलिस को दिए थे अहम सबूत फिर भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन...  

2 min read
Google source verification
mandsaur.jpg

मंदसौर. मंदसौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना दलौदा थाना इलाके के हतुनिया गांव की है जहां एक कुएं से युवक का आधा शव बरामद किया गया है। शव काफी पुराना बताया जा रहा है जिसके कारण बॉडी डीकंपोज हो चुकी है। मृतक युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले वासुदेव टेलर के रूप में हुई है जिसकी गुमशुदगी 22 सितंबर को परिजन ने थाने में दर्ज कराई थी और उसकी हत्या की आशंका भी जाहिर की थी। इतना ही नहीं पुलिस ने युवक की हत्या के सबूत भी पुलिस को दिए थे लेकिन तब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। शुक्रवार को परिजन ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद देर शाम गांव के ही कुएं से युवक का आधा शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने पर एसआई को लाइन अटैच कर दिया है।

मोहब्बत में मिली मौत..
मृतक युवक वासुदेव के परिजन का कहना है कि वो कृषि उपज मंडी में हम्माली करता था और उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के कारण उसकी हत्या की गई है। परिजन के मुताबिक 22 सितंबर को रोज की तरह वासुदेव काम पर गया था पर वापस नहीं लौटा। उन्हें उसकी हत्या की आशंका थी लिहाजा वो 22 सितंबर को ही पुलिस थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जाहिर की लेकिन पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की। हैरानी की बात तो ये हैं कि तब परिजन ने पुलिस को वासुदेव की हत्या के सबूत भी दिए थे लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। परिजनों ने बताया कि वासुदेव की हत्या 22 सितम्बर को दलौदा कृषि मंडी के पीछे बने खण्डहर में की थी। इसके सबूत भी परिजनों ने पुलिस को दिए थे। इसके साथ ही आखरी बार जिसके साथ में मृतक दिखाई दिया था उसके CCTV भी परिजनों ने पुलिस को दिए। इसके बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद खण्डहर में दो से तीन दिन तक बॉडी पड़ी रही इसके बाद वारदात स्थल से 15 किलो मीटर दूर गांव के कुए में दो टुकड़ों में शव ठिकाने लगाया गया।

यह भी पढ़ें- क्लीनिक में डॉक्टर-असिस्टेंट ने मिलकर किया महिला पेसेंट का रेप, 3 लाख रुपए देकर बोले-मुंह बंद रखना

एसपी से की शिकायत, कुएं में मिली आधी लाश
परिजन का कहना है कि जब शिकायत करने और सबूत देने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने जांच नहीं की तो उन्होंने शुक्रवार को एसपी को आवेदन दिया। जिसके बाद एसपी ने मामले पर संज्ञान लिया तो शाम को ही गांव से कुछ दूरी पर बने तालाब में वासुदेव का आधा शव बरामद हुआ है। बाकी आधे शव की अब पुलिस तलाश में जुटी हुई है वहीं मामले में लापरवाही बरतने के कारण एसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजन ने तीन नाबालिगों पर हत्या का आरोप लगाया जो अभी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- BIG ACCIDENT: यात्रियों से खचाखच भरी बस तेज बहाव नाले में पलटी, LIVE VIDEO