नई दिल्ली।
How to Book LPG Gas Cylinder: कोरोना संकट ( coronavirus ) में लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ा है, ऐसे में छोटी-छोटी बचत बेहद काम आ सकती है। घर की सबसे जरूरत चीजों में एलपीजी गैस सिलेंडर ( LPG Gas Cylinder ) भी शामिल है। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन, आज कल घर बैठे एक मिस्ड कॉल से भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में गैंस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर ही पड़ा है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आपको गैस सिलेंडर 50 रुपये सस्ता मिलेगा। बता दें कि अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग होती है।