नई दिल्ली। वीए टेक वबाग ( VA Tech Wabag ) ने निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा राकेश झुनझुनवाला ( Rekha Rakesh Jhunjhunwala ) सहित कुछ हाई नेटवर्थ इंवेस्टर्स ( High Networth Investors ) से 120 करोड़ रुपए का फंड जुटाया है। जिसके बाद आज शेयर बाजार ( Share Market ) में वीए टेक वबाग के शेयर ( VA Tech Wabag Share ) में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी की मानें तो उन्होंने जुलाई में ही इस बारें में एक्सचेंज को सूचना दे दी थी। आइए आपको भी बताते हैं कि झुनझुनवाला के अलावा और किन कंपनियों की ओर से इसमें निवेश किया गया है।