नई दिल्ली। दुनिया भर के धनकुबरों के लिए ये हफ्ता काफी भारी पड़ा है। दरअसल, इस हफ्ते इन अमीरों ने अपनी संपत्ति के करीब 83.45 खरब रुपए (128 अरब डॉलर) गवां दिए हैं। धनकुबेरों द्वारा गवाएं इन रकम की तुलना करें तो ये नेटफ्लिक्स, मैक्डॉनल्ड कॉर्पोरेशन, गोल्डमैन सैश ग्रुप इंक या लॉकहीड मार्टिन गु्रप के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के बराबर है। लगातार चौथे दिन लार्ज स्टॉॅक कैप्स के खराब प्रदर्शन के बाद सबसे ज्यादा नुकसान फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग को और हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे को उठाना पड़ा है पूरे हफ्ते में वॉरेन बफे को कुल अरब रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं मार्क जकरबर्ग को लगभग (3.71 अरब डॉलर) 241 करोड़ का बट्टा लग चुका है।